Janta Curfew: रुपेश संग प्रियंका ने एक दिन पहले लिये सात फेरे, सबने कहा वाह, पीएम मोदी की अपील का दिखने लगा असर

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Mar 2020 1:49 PM

विज्ञापन

Janta Curfew: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) की अपील का असर दिखने लगा है. लोग खुलकर सामने आ रहे हैं और जनता कर्फ्यू को अपना समर्थन (Janta Curfew support) दे रहे हैं.

विज्ञापन

Janta Curfew: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) की अपील का असर दिखने लगा है. लोग खुलकर सामने आ रहे हैं और जनता कर्फ्यू को अपना समर्थन (Janta Curfew support) दे रहे हैं. इसी बीच एक ऐसी खबर आयी है जिसे सुनकर आपके मुंह से भी निकल उठेगा वाह…दरअसल, कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी की आवश्यकता को समझते हुए ठाणे में एक दम्पत्ति बेहद सीमित संख्या में मौजूद संबंधियों और मित्रों की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंधा और शादी कर रहे जोड़े समेत सभी ने इस दौरान मास्क पहनकर समारोह में भाग लिया. जिले के कल्याण में दूल्हे के घर पर विवाह समारोह आयोजित किया गया.

बताया जा रहा है कि, विवाह समारोह के लिए पहले 22 मार्च की तिथि तय की गयी थी लेकिन उस दिन जनता कर्फ्यू के कारण समारोह पहले करने का फैसला किया गया. दूल्हा रुपेश जाधव (25) पेशे से वकील है और दुल्हन, प्रियंका (24) एक आईटी कंपनी में काम करती है. सफेद पोशाक और मास्क पहने जोड़े को समारोह में बार-बार हैंड सैनेटाइजर इस्तेमाल करते देखा गया.

रुपेश ने विवाह के बाद संवाददाताओं से कहा कि विवाह 22 मार्च को होना था. सभी तैयारियां कर ली गयी थीं. हमने फरवरी में ही हॉल बुक कर लिया था और अधिकतर संबंधियों को निमंत्रण पत्र भेज दिये थे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हमने इस समारोह को रद्द करने और सादे समारोह में विवाह करने का फैसला किया. हमने मेरे घर पर विवाह समारोह किया. विवाह में केवल 20 मेहमान शामिल हुए जिनमें निकट संबंधी और चुनिंदा दोस्त शामिल थे.

दम्पत्ति की एक मित्र राधिका साल्वे ने कहा कि प्रधानमंत्री के कोरोना वायरस पर राष्ट्र को संबोधित करने के तत्काल बाद हमने विवाह समारोह पहले करने का फैसला किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ‘‘संयम” बरतने और रविवार को पूरे देश में जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी.

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमिक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे संक्रमित मरीजों की संख्‍या 271 हो गयी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola