ePaper

बालासोर ट्रेन हादसा पीड़ितों को 10 करोड़ दान करना चाहता है महाठग सुकेश चंद्रशेखर, रेलवे को लिखी चिट्ठी

Updated at : 16 Jun 2023 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
बालासोर ट्रेन हादसा पीड़ितों को 10 करोड़ दान करना चाहता है महाठग सुकेश चंद्रशेखर, रेलवे को लिखी चिट्ठी

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी भेजा है. रेल मंत्री को लिखी गई चिट्ठी में में उसेने लिखा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है, जिसने मुझे पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया. पिछले कुछ दिनों से मेरा दिल काफी भारी है. यह उन सभी के लिए बेहद दर्दनाक है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : दिल्ली की मंडोली जेल में कैद महाठग सुकेश चंद्रशेखर अभी हाल ही में ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे में पीड़ित परिवार के लोगों को 10 करोड़ रुपये दान करना चाहता है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर बालासोर ट्रेन हादसा के पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपये का दान स्वीकार करने का आग्रह किया है. बता दें पिछले दो जून को हुए बालासोर ट्रेन हादसे में 270 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. सुकेश ने शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा है कि यह योगदान मेरे व्यक्तिगत फंड से है, जो कमाई के मेरे वैध स्रोत से है. 10 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ रिटर्न फाइलिंग और अन्य दस्तावेज भी दिए जाएंगे.

ट्रेन हादसे से मे दिल काफी भारी

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी भेजा है. रेल मंत्री को लिखी गई चिट्ठी में में उसेने लिखा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है, जिसने मुझे पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया. पिछले कुछ दिनों से मेरा दिल काफी भारी है. यह उन सभी के लिए बेहद दर्दनाक है, जिनके अपनों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है.

मृतकों के बच्चों की पढ़ाई पर खर्च हो पैसा

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि जैसा कि हमारी सरकार पहले से ही प्रभावितों को सभी आवश्यक चीजें प्रदान कर रही है1 एक जिम्मेदार और अच्छे नागरिक के रूप में मैं विशेष रूप से अपने परिवार के कमाऊ प्रियजनों को खोने वाले परिवारों, बच्चों, हमारे भविष्य के युवाओं की शिक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले, 10 करोड़ रुपये का योगदान कर रहा हूं. इस योगदान का विशेष रूप से मृतक परिवार के बच्चों की शिक्षा के लिए उपयोग किया जाना चाहिए, चाहे वह स्कूल, हाई स्कूल या कॉलेज शिक्षा हो.

सुकेश ने रेल मंत्री से मांगी जानकारियां

सुकेश चंद्रशेखर ने रेल मंत्री से डिमांड ड्राफ्ट बनाने के लिए संबंधित विभाग का नाम और अन्य जानकारी मांगी है, ताकि जल्द से जल्द ड्राफ्ट बनाकर मदद की जा सके. चिट्ठी में सुकेश ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने जो राहत-बचाव के कार्य किए हैं, उसकी भी तारीफ की है.

Also Read: दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लगा झटका, SC ने वकीलों से मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग वाली याचिका खारिज की

288 लोगों की गई है जान

गौरतलब है कि पिछले दो जून की शाम ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस और हावड़ा जाने वाली एसएमवीपी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई और 1100 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola