ePaper

विपक्ष को चुप कराया गया, नेहरू–इंदिरा का हुआ अपमान, खरगे ने बताया वॉकआउट का कारण

Updated at : 05 Feb 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

राज्य सभा में गुरुवार को पीएम मोदी ने जैसे ही बोलना शुरू किया विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया. इसपर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है. खरगे ने कहा कि सत्ता पक्ष ने पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का अपमान किया और विपक्ष को सदन में बोलने नहीं […]

विज्ञापन

राज्य सभा में गुरुवार को पीएम मोदी ने जैसे ही बोलना शुरू किया विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया. इसपर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है. खरगे ने कहा कि सत्ता पक्ष ने पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का अपमान किया और विपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया, इसलिए जब पीएम मोदी ने भाषण शुरू किया तो विपक्षी दलों ने राज्यसभा से चले गए. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया. हालांकि विपक्षी दलों के सदस्य सदन से बाहर निकल गए.

‘अगर हमारी बात सुनी जाती तो हम भी सुनते’- खरगे

खरगे ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा “आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा का उत्तर देने आए थे. हम उन्हें सुनना चाहते थे, लेकिन हम चार दिन से देख रहे हैं कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है.” खरगे ने कहा कि हम संसद में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, युवाओं के लिए रोजगार और डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर अपनी बात रखना चाहते थे. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने ये तय किया था कि अगर लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने दिया गया, तो हम प्रधानमंत्री की बात जरूर सुनेंगे. लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता पक्ष ने ठान लिया है कि दोनों सदनों में नेता विपक्ष को बोलने नहीं देना है. खरगे ने कहा “अगर मेरी बात सुनी जाती तो गतिरोध खत्म हो सकता था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया.”

विपक्ष को बोलने से रोका गया, इसलिए विपक्ष ने किया वॉकआउट- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “मोदी सरकार हमारे नेताओं का अपमान करती है और विपक्ष को अपनी बात रखने नहीं देती, इसलिए हमने इसकी निंदा की और सदन से वॉकआउट कर दिया.” खरगे ने कहा कि जिन महान नेताओं ने देश के लिए कुर्बानियां दीं और देश को आजादी दिलाई, उनके बारे में एक सांसद ने अपशब्द कहा और पूरा सत्तापक्ष चुपचाप सुनता रहा. खरगे ने कहा “पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत बनाया तो इंदिरा गांधी जी देश में जागृति लेकर आईं. ऐसे लोगों को सदन में भला-बुरा कहा जाता है, जिसका हम खंडन करते हैं.”

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola