ePaper

Budget session 2021: राष्ट्रपति के अभिभाषण का बॉयकॉट करेंगी कांग्रेस सहित 16 पार्टियां, सदन में इन मुद्दों पर घिरेगी सरकार

Updated at : 28 Jan 2021 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Budget session 2021: राष्ट्रपति के अभिभाषण का बॉयकॉट करेंगी कांग्रेस सहित 16 पार्टियां,  सदन में इन मुद्दों पर घिरेगी सरकार

Budget session of Parliament 2021 : संसद का बजट सत्र (Budget session of Parliament) 29 जनवरी से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति (President) संसद के दोनों सदन को संबोधित करेंगे. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यह जानकारी दी है कि विपक्ष की 16 पार्टियां राष्ट्रपति के अभिभाषण (President's address) का बॉयकॉट (boycot) करेंगी.

विज्ञापन

Budget session of Parliament 2021 : संसद का बजट सत्र (Budget session of Parliament) 29 जनवरी से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति (President) संसद के दोनों सदन को संबोधित करेंगे. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यह जानकारी दी है कि विपक्ष की 16 पार्टियां राष्ट्रपति के अभिभाषण (President’s address) का बॉयकॉट (boycot) करेंगी.

गुलाम नबी आजाद ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण का बॉयकॉट करने का कारण कृषि बिल को दबाव बनाकर पास करवाना है वह भी विपक्ष की अनुपस्थिति में.

ज्ञात हो कि कल से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है, पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और देश का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जायेगा. 30 को सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी है, जिसमें संसद की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया जायेगा.

देश का बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा. संसद के बजट सत्र इस बार हंगामेदार होने की पूरी संभावना है क्योंकि देश में किसानों का आंदोलन चल रहा है और विपक्ष सरकार के रवैये से खुश नहीं है, इसलिए वे किसानों के मुद्दे को सदन में पूरे जोर-शोर से उठायेंगे.

Also Read: नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना और पैंट की जिप खोलना sexual assault नहीं : बंबई हाईकोर्ट

व्हाट्‌सएप लीक मामले पर भी सदन में हंगामा हो सकता है, क्योंकि कांग्रेस इस मसले को लेकर भी सरकार पर आक्रामक है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी सोनिया गांधी ने इस मसले को उठाया था, इसलिए इन दो मुद्दों पर कांग्रेस और विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola