Kisan Andolan News: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस के साथ आयेगी RSS? दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत को कही ये बात

Bengaluru: Congress leader Digvijay Singh speaks on phone as he leaves in a car from the DGP office after a meeting, in Bengaluru, Wednesday, March 18, 2020. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI18-03-2020_000109B)
Bharat Bandh 2020, Farmers Protest, Kisan Andolan News : अपने बयानों के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को कांग्रेस के साथ आने का न्योता दिया है.
Bharat Bandh 2020, Farmers Protest, Kisan Andolan News : अपने बयानों के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को कांग्रेस के साथ आने का न्योता दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि वह RSS हमारे साथ आये इसमें कोई राजनीति नहीं है.
हम मोहन भागवत से पूछना चाहते हैं कि अगर मोदी जी किसान संघ और किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं तो RSS मोदी जी को समर्थन देना बंद करे। हमारे साथ सड़क पर आएं। इसमें कोई राजनीति नहीं है: दिग्विजय सिंह, कांग्रेस #FarmersProtest pic.twitter.com/IyPtmgilHl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2020
न्यूज एजेन्सी ANI के मुताबिक दिग्विजय सिंह मंगलवार को कहा कि हम मोहन भागवत से पूछना चाहते हैं कि अगर मोदी जी किसान संघ और किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं तो RSS मोदी जी को समर्थन देना बंद करे. हमारे साथ सड़क पर आएं. उन्होंने आगे कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है.
वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता कमलनाथ ने कहा कि क्या किसान बेवकूफ हैं कि वे इतनी संख्या में यहां इकट्ठा हुए हैं? 30 साल पहले और अब के किसानों में बहुत बड़ा अंतर है. किसानों को आज बहुत बेहतर जानकारी है. उन्होंने आगे कहा कि किसानों की मांगें बिल्कुल सही हैं, किसानों के साथ न्याय हो.
कांग्रेस नेता सचिन पायलट 24 राजनीतिक पार्टियां भारत बंद का समर्थन कर रही हैं. कोई नहीं चाहता कि लोगों को असुविधा हो. सरकार को अहंकार का रास्ता छोड़कर हमारा पेट पालने वाले किसानों की बात माननी चाहिए और इन तीनों कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए. बता दें कि मोदी सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों ने आज पूरे देश में भारत बंद बुलाया है. किसानों द्वारा बुलाये गये भारत बंद को कई राजनीतिक पार्टियां भी समर्थन दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




