Congress: कांग्रेस ने किया बड़ा फैसला, कई राज्यों में की सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Aug 2024 9:10 PM

विज्ञापन

Congress

Congress: कांग्रेस में बड़े पैमाने पर सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति की गई है. यूपी के लिए धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी,ताकीर आलम, प्रदीप नरवाल,नीलांशु चतुर्वेदी को सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन

Congress: कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़ा फैसला किया गया है . पार्टी ने बड़े पैमाने पर सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति की है. नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की ओर से एक नोटिस जारी की गई है. इस लिस्ट में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान समेत  कई और राज्यों के लिए सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति की गई है. लिस्ट में सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के नाम और उन्हें किस राज्य का प्रभार मिला है सब लिखा है. बता दे, कांग्रेस वर्किंग कमेटी इससे पहले हर राज्य में एक राष्ट्रीय महासचिव को प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. अब पार्टी ने सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की तैनाती की है.

किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों तथा संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है. ये पदाधिकारी संबंधित राज्यों में पार्टी के महासचिवों और प्रभारियों के साथ संबंद्ध होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे प्रणव झा और गौरव पंधी को एआईसीसी सचिव बनाया गया है.

वहीं, पार्टी के संचार विभाग के तहत एआईसीसी सचिव की भूमिका निभा रहे विनीत पुनिया यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, हालांकि उनके साथ इस विभाग में रुचिरा चतुर्वेदी को भी सचिव नियुक्त किया गया है. राजस्थान के दो पूर्व विधायकों दानिश अबरार को दिल्ली और दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के लिए सचिव नियुक्त किया गया है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुंदन पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ बतौर एआईसीसी सचिव काम करेंगे.

धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी और तौकीर आलम पहले की तरह उत्तर प्रदेश में एआईसीसी सचिव काम करते रहेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी यादव को भी सचिव नियुक्त किया गया है. झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह को सचिव के उत्तरदायित्व से मुक्त किया गया है. बतौर सचिव हिमाचल प्रदेश की सह-प्रभारी राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन को भी इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है. उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य काजी निजामुद्दीन सचिव बने रहेंगे, हालांकि उन्हें राजस्थान की जगह महाराष्ट्र का सह-प्रभारी बनाया गया है. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: PM Modi in Maharashtra: पीएम मोदी ने मांगी माफी, कहा- हमारे लिए छत्रपति शिवाजी आराध्य देव

Jharkhand Politics: बीजेपी में शामिल होते ही चंपाई सोरेन ने दिया जय श्री राम का नारा, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola