ePaper

अटल टनल की सुरक्षा में तैनात जवानों को कमांडो ट्रेनिंग

Updated at : 12 Oct 2020 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
अटल टनल की सुरक्षा में तैनात जवानों को कमांडो ट्रेनिंग

अटल टनल की सुरक्षा में लगे जवानों को अब कमांडो ट्रेनिंग दी जाएगी. चीन द्वारा युद्ध के दौरान इस टनल को ध्वस्त करने की चेतावनी के बाद टनल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. डीजीपी और सुरक्षा बलों के आला अधिकारियों ने टनल का दौरा कर जवानों की तैनाती बढ़ाई है. टनल के अंदर भी खास सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस माह के पहले सप्ताह में इस टनल का उद्घाटन किया है. रोहतांग के इस टनल से चीन सीमा पर तैनात जवानों तक सैन्य साजो सामान और रसद आसानी से पहुंचाया जा सकेगा.

सामरिक दृष्टि से देश के लिए अति महत्वपूर्ण अटल टनल में सुरक्षा बंदोबस्त को चाक चौबंद किया जा रहा है. सुरक्षा का जिम्मा फिलहाल हिमाचल पुलिस पर है. आतंकी हमलों को निष्क्रिय करने और जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस जवानों को केंद्रीय सुरक्षा बलों से विशेष ट्रेनिंग दिलाने की योजना बनाई गई है.

Also Read: पाकिस्तान के बाद चीन भारत के साथ सीमा विवाद किसी अभियान के जैसे खड़ा कर रहा है: राजनाथ

टनल के थानों में कमांडो का प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मी तैनात होंगे ताकि आतंकी हमले की सूरत में तत्काल जवाबी कार्रवाई की जा सके. डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल पुलिस ने टनल के दोनों छोर पर मोर्चा संभाल लिया है.

दोनों पोर्टल पर थाने और आधुनिकतम उपकरणों से लैस मल्टीपर्पज पुलिस चेक पोस्ट तैयार होने तक बटालियनों व जिलों के पुलिस जवानों की मदद से ट्रैफिक संचालन संभाला जा रहा है. टनल में वाहनों को न रुकने देने के लिए अंदर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं .

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
संवाद न्यूज

लेखक के बारे में

By संवाद न्यूज

संवाद न्यूज is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola