Aaj ka Mausam : इन राज्यों में बारिश के आसार, ठंड से कांपेंगे लोग, आया IMD अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Dec 2025 7:10 AM
आज कैसा रहेगा मौसम जानें (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 27 दिसंबर तक और उत्तर प्रदेश में 23 के अलावा 25 से 28 दिसंबर तक रात और सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 23, 27 और 28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 23 और 28 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा 27 और 28 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
झारखंड में कड़ाके की ठंड
झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है और आगे भी जारी रहने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार 25 दिसंबर तक राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है.
बिहार में ठंड रहेगी जारी
बिहार के अलग-अलग जिलों में लोग कड़ाके की ठंड झेलने को मजबूर हैं. मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं के कारण ठंड और कंपकंपी का असर अभी कुछ दिन और बना रह सकता है. अगले 48 घंटों तक तेज ठंड और घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है.
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 24 दिसंबर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. साथ ही राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
यह भी पढ़ें : Rain Alert: न्यूनतम तापमान में हुआ इजाफा, कश्मीर में अगले 12 घंटे में बर्फबारी और बारिश का अनुमान
महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में हो सकती है गिरावट
अगले दो दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. यहां 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होगी. इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं नजर आएगा.
गुजरात का मौसम कैसा रहेगा
अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










