कौन होगा केरल का सीएम? विधायक दल की बैठक से पहले अजय माकन ने जानें क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक दल की बैठक (Photo: PTI)

केरल में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक तिरुवनंतपुरम पार्टी मुख्यालय में जल्द शुरू होगी. जानें अजय माकन ने बैठक से पहले क्या कहा.

विज्ञापन

केरल विधानसभा चुनाव में 63 सीटें जीतने वाली कांग्रेस की अहम बैठक में All India Congress Committee (AICC) पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन शामिल होंगे. दोनों नेता बुधवार (6 मई) से तिरुवनंतपुरम में डेरा डाले हुए हैं. बैठक से पहले उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं वीएम सुधीरन, के. सुधाकरन, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन के साथ लंबी चर्चा की. माना जा रहा है कि बैठक में सरकार गठन और आगे की रणनीति पर बड़ा फैसला हो सकता है.

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक के लिए अजय माकन और मुकुल वासनिक KPCC दफ्तर पहुंचे. इस दौरान अजय माकन ने कहा कि हम यहां बैठक में शामिल होने आए हैं. अब देखते हैं कि विधायक क्या चाहते हैं.

पार्टी सही फैसला लेगी : चांडी ओम्मन

तिरुवनंतपुरम में CLP बैठक में शामिल होने पहुंचे चांडी ओम्मन ने कहा कि कांग्रेस का अपना तय सिस्टम और प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि हम जनता द्वारा चुने गए विधायक हैं. हमने अपनी राय पार्टी को दे दी है और उसी आधार पर पार्टी सही फैसला लेगी.

सीएम की रेस में ये नाम आगे

विधायक दल की बैठक के बाद एआईसीसी पर्यवेक्षक पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए वी डी सतीशन, रमेश चेन्निथला और एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल के नामों पर विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : केरल से ही वामपंथी सत्ता का हुआ था सूर्योदय, वहीं से हुआ सूर्यास्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola