CM Arvind Kejriwal: ईडी के सामने आज भी पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, AAP ने समन को फिर बताया अवैध

Published by :Pritish Sahay
Published at :19 Feb 2024 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal: ईडी के सामने आज भी पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, AAP ने समन को फिर बताया अवैध

CM Arvind Kejriwal: ईडी के सामने आज भी पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, AAP ने समन को फिर बताया अवैधदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के समन में एक बार फिर पेश नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी की ओर से बयान समन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धन […]

विज्ञापन

CM Arvind Kejriwal: ईडी के सामने आज भी पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, AAP ने समन को फिर बताया अवैधदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के समन में एक बार फिर पेश नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी की ओर से बयान समन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे.बता दें, आम आदमी पार्टी ने ईडी के जारी छठे समन को अवैध करार दिया और कहा कि केजरीवाल को बार-बार समन भेजने के बजाय ईडी को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

ईडी ने अदालत में दर्ज कराई है शिकायत

गौरतलब है कि कई बार समन जारी करने के बाद भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पूछताछ में शामिल नहीं होने पर ईडी ने इसकी शिकायत कोर्ट में की है. जिसके बाद कोर्ट ने ईडी की शिकायत को लेकर केजरीवाल को शनिवार को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से राहत दे दी थी. कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले की अगली सुनवाई की तारीख यानी 16 मार्च को सीएम केजरीवाल को व्यक्तिगत रूप से अदालत के सामने पेश होना होगा.

ईडी अबतक भेज चुकी है छह बार समन

दिल्ली आबकारी नीति को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के लिए समन भेज रही है. ईडी ने पूछताछ के लिए अब तक छह बार समन भेज चुकी है, लेकिन एक बार भी केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हर बार ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित और  अवैध करार देकर पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे हैं.

गौरतलब है कि ईडी ने सबसे पहले 2 नवंबर को सीएम केजरीवाल को समन भेजा था, जिसके बाद 21 दिसंबर को दूसरा समन भेजा था, लेकिन केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए. इसके बाद ईडी ने 3 जनवरी को फिर से समन भेजा, लेकिन इसमें भी केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए. ईडी फिर 17 जनवरी, 2 फरवरी और 19 फरवरी को समन जारी किया था. इस बीच ईडी ने पूछताछ में शामिल नहीं होने को लेकर सीएम केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में मामला दायर किया था.    

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola