केंद्र ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को दी गई जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Apr 2024 1:59 PM

विज्ञापन

Chief Election Commissioner Rajiv Kumar

केंद्र सरकार ने संभावित खतरों के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सुरक्षा प्रदान की है. सशस्त्र कमांडो देश में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ नजर आएंगे.

विज्ञापन

केंद्र ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. जानकारी के अनुसार,केंद्र सरकार ने संभावित खतरों के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सुरक्षा देने का फैसला किया है. उन्हें सशस्त्र कमांडो की जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा दी गई है. खबरों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस कार्य के लिए करीब 40-45 कर्मियों/जवानों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया एजेंसी आईबी की ओर से कुछ इनपुट मिला था जिसके आधार पर गृह मंत्रालय ने उन्हें यह सुरक्षा कवर देने का निर्णय लिया. बताया जा रहा है कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरा संबंधी धारणा रिपोर्ट तैयार किया गया था. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गयी. आपको बाद दें कि देश में सात चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाने हैं जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है. आम चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और इसके बाद छह चरण के मतदान कराए जाएंगे.


Read Also : माधवी लता को दी गई Y प्लस सिक्योरिटी, हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी को दे रहीं हैं टक्कर

कौन हैं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

सूत्रों के हवाले से जो खबर चल रही है उसके अनुसार, सशस्त्र कमांडो देश में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ नजर आएंगे. आपको बता दें कि राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने 15 मई, 2022 को 25 वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था. उन्हें 1 सितंबर, 2020 को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त नियुक्त करने का काम किया गया था.

अंतरराष्ट्रीय खतरों के कारण दी गई सुरक्षा

चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि अंतरराष्ट्रीय खतरों के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola