Chhattisgarh Naxal Attack: मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर, घसीट कर जंगल में ले गये साथी, तीन जवान शहीद

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से मुठभेड़ की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गये है. मुठभेड़ में करीब छह नक्सली मारे गये हैं जिनके शवों को उनके साथी घसीट कर जंगल में ले गये.

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान के शहीद होने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई जिसमें डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गये. समाचार एजेंसी ने एएनआई बताया कि ये मुठभेड़ जगरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई है.

छह नक्सली मारे गये

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि मुठभेड़ में करीब छह नक्सली मारे गये हैं जिनके शवों को उनके साथी घसीट कर जंगल में ले गये. इससे पहले 20 फरवरी को राज्य के राजनांदगांव जिले में नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर दुख जताया है और शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.

ये जवान हुए शहीद

पुलिस अधिकारियों की ओर से मुठभेड़ को लेकर बताया गया कि सुकमा जिले के जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजराम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गये.

Also Read: औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित बादम में करोड़ों की अफीम की फसल नष्ट, दो साल से इस इलाके में हो रही थी खेती

गश्त के दौरान हमला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब सुबह नौ बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया. इस हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गये.

सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola