Chhattisgarh Elections 2023: पांच साल में पांच उपचुनाव हारने वाली भाजपा ऐसे घेरेगी कांग्रेस को, जानें प्लान

Updated:
विज्ञापन
Chhattisgarh Elections 2023: पांच साल में पांच उपचुनाव हारने वाली भाजपा ऐसे घेरेगी कांग्रेस को, जानें प्लान

Chhattisgarh Elections 2023: पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा चुकी है. जानें प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा की क्या है तैयारी…कांग्रेस ने भी कस ली है कमर….

विज्ञापन

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल चुनाव होने वाले हैं. वर्तमान में यहां कांग्रेस की सरकार है जिसे घेरने में भाजपा लगी हुई है. इस क्रम में पीएम आवास योजना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरने की बड़ी तैयारी की है जिसपर वो जमीनी तौर पर काम में जुट चुकी है. भाजपा 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी. भाजपा ने दावा किया है कि प्रदेश भर से हजारों लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस के 71 विधायकों के घर का घेराव भी किया था.

पीएम आवास योजना आखिर क्यों ?

दरअसल, छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर कई तरह के आरोप लगाये हैं. इनमें से एक पीएम आवास योजना को लेकर है. 15 साल तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने आरोप लगाया है कि 16 लाख ग्रामीण और 4 लाख शहरी लोग आवासहीन है.

भाजपा ने क्या लगाया आरोप

पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा चुकी है. नेताओं के बीच जुबानी जंग विधानसभा चुनाव के पहले शुरू हो गयी है. भाजपा के ‘मोर आवास मोर अधिकार अभियान’ के प्रदेश संयोजक विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जोरदार हमला किया और कहा कि कांग्रेस ने 88 हजार मकान बनाने के बाद योजना को बंद कर दिया है. इस वजह से लाखों लोगों के पास पक्के मकान अभी तक नहीं है. हालाकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में 8 लाख से अधिक मकान बनाने का दावा कर चुके हैं.

Also Read: Chhattisgarh Budget 2023 : ‘किसानों पर मेहरबान, युवाओं पर ध्यान’, जानें सीएम भूपेश बघेल का कैसा रह सकता है बजट
पांच उपचुनाव हार चुकी है भाजपा

गौर हो कि बघेल ने मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की कमान दिसंबर 2018 में संभाली थी और इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं. कांग्रेस ने 2018 में राज्य में 90 में से 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद राज्य की सत्ता पर शानदार वापसी की थी. वहीं, रमन सिंह के नेतृत्व में उतरी भाजपा को केवल 15 सीटें हासिल हुई थीं. भूपेश बघेल को राज्य का मुख्यमंत्री कांग्रेस की ओर से बनाया गया था. 2018 के बाद से भाजपा यहां हुए पांच उपचुनाव हार चुकी है. हाल ही में हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली. इससे पहले दंतेवाड़ा, चित्रकोट, मरवाही और खैरागढ़ सीट पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola