महाराष्ट्र के चंद्र्पुर में टैंकर और ट्रक की भिंड़त के बाद लगी आग, नौ लोगों की झुलसकर मौत

Updated:
विज्ञापन

चंद्रपुर शहर के पास अजयपुर के निकट डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया. हादसे से वहां भीषण आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां डीजल से भरे टैंकर और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी. टक्‍कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी जिसमें झुलसकर नौ लोगों की जान चली गयी.

विज्ञापन

हादसे से वहां भीषण आग लग गयी

हादसे को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे चंद्रपुर-मुल रोड पर हुई. चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि चंद्रपुर शहर के पास अजयपुर के निकट डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया. हादसे से वहां भीषण आग लग गयी, जिसमें नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


आग पर काबू पाया गया

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया. नंदनवर ने बताया कि पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola