ePaper

नये सिरे से तैयार है चांदनी चौक, केजरीवाल 17 अप्रैल को करेंगे उद्धाटन

Updated at : 01 Apr 2021 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
नये सिरे से तैयार है चांदनी चौक, केजरीवाल 17 अप्रैल को करेंगे उद्धाटन

दिल्ली में लालकिले के सामने चांदनी चौक की मुख्य सड़क को नये सिरे से बनाने का और सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो गया है. इसे बनाने में इसका ध्यान रखा गया है कि जो भी पर्यटक आयें उन्हें सुविधा हो . इसका सीएम अरविंद केजरीवाल 17 अप्रैल को उद्धाटन करेंगे . पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चांदनी चौक को आधुनिक तरीके से बनाया गया है. इस सड़क पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक मोटराइज्ड व्हीकल्स के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

विज्ञापन

दिल्ली में लालकिले के सामने चांदनी चौक की मुख्य सड़क को नये सिरे से बनाने का और सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो गया है. इसे बनाने में इसका ध्यान रखा गया है कि जो भी पर्यटक आयें उन्हें सुविधा हो . इसका सीएम अरविंद केजरीवाल 17 अप्रैल को उद्धाटन करेंगे . पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चांदनी चौक को आधुनिक तरीके से बनाया गया है. इस सड़क पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक मोटराइज्ड व्हीकल्स के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

इस पूरे इलाकों को खूबसूरत बनाया गया है. यह पुरानी जगह है और इसका ऐतिहासिक महत्व है. सीएम केजरीवाल ने कहा, हमें उम्मीद है कि चांदनी चौक के नये सिरे से निर्माण से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा और दिल्ली में चांदनी चौक लोगों को आकर्षित करेगी.

जिस सड़क का निर्माण किया गया है वह लालकिला के ठीक सामने हैं. यह जगह पूरी दुनिया में अलग पहचान रखती है ने लालकिला से फतेपुरी मस्जिद तक चांदनी चौक की खूबसूरती को निखारने का काम शुरू किया, ताकि यहां आने वाले पर्यटक चांदनी चौक की खूबसूरती को देखने से खुद को रोक न पाएं.

चांदनी चौक के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के दौरान पर्यटकों की सुविधाओं का खासा ख्याल रखा गया है. चांदनी चौक को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है और इसमें ग्रेनाइट की टाइल्स का इस्तेमाल किया गया है. चांदनी चौक आने वाले लोगों को बैठने के लिए सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह व्यवस्था की गई है.

चांदनी चौक में सुबह 9 से रात 9 बजे समान्य वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन इमरजेंसी वाहनों को छूट रहेगी. चांदनी चौक के पुर्ननिर्माण के दौरान विकलांगों की सहूलियत का भी ख्याल रखा गया है। सड़क के दोनों तरफ छोटे और बड़े पौधे लगाने के लिए भी जगह दी गई है, ताकि चांदनी चौक को हरा-भरा करके और खूबसूरत बनाया जा सके.

क्यों है खास

डिजाइन प्लान के मुताबिक, सड़क के सेंट्रल मध्य की चौड़ाई 3.5 मीटर है. स्ट्रीट लाइट आदि को विद्युत आपूर्ति के लिए 18 ट्रांसफार्मर पहले से ही लगे हुए हैं. सड़क के कैरिजवे की चौड़ाई 5.5 मीटर है। नाॅन मोटराइज्ड व्हीकल्स के लिए सड़क के दोनों तरफ 5 से 10 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया गया है.

Also Read: दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा, सीएम केजरीवाल ने बुलायी आपात बैठक

उत्तर दिशा की तरफ कैरिजवे 5.5 मीटर चौड़ा है और फुटपाथ 5 से 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है। सेंट्रल मध्य की चौड़ाई 3.5 मीटर है। वहीं, दक्षिण दिशा की तरफ कैरिजवे 5.5 मीटर चौड़ा है और फुटपाथ 5.5 से 11.5 मीटर चौड़ा है. साथ ही सड़क के दोनों तरफ 2.5 मीटर का फुटपाथ भी है.

यहां बुजुर्गों की सुविधा के लिए फ्री इलेक्ट्रिक वाइकल भी चलाया जाएगा. यह सड़क लालकिला से फतेपुरी मस्जिद तक विकसित की गई है. इस पूरे प्रोजेक्ट पर 99 करोड़ रुपए खर्च किया गया है. एक दिसंबर 2018 को प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था और 31 मार्च 2020 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे पूरा करने में एक साल की देर हुई है.

किन – किन परेशानियों का सामना करना पड़ा

चांदनी चौक बाजार क्षेत्र होने के बावजूद पुनर्विकास के दौरान पुरानी पाइप लाइनों को पानी के कनेक्शन के लिए नए सीवरेज से बदल दिया गया है, जबकि मौजूदा सीवरेज नेटवर्क को आंतरिक सतह को साफ और रिले करके बहाल किया गया है. इसके अलावा, सड़क के फायर हाइड्रेंट के लिए एक समर्पित जल लाइन बिछाई गई है, ताकि सड़क के दोनों ओर बहुत भीड़ भाड़ वाले और दुर्गम बाजारों के अंदर आग के खतरों को कम किया जा सके.

यह ढांचागत सुधार इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इस वर्ष जल-जमाव की क्षेत्र से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। इसमें न केवल स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया गया है, बल्कि प्लास्टिक या कचरे के साथ नालियों के अवरुद्ध होने से बचने के लिए दोनों ओर तश्तरी जल निकासी के साथ पूरे खंड में ढलान पर विशेष बल दिया गया है.

Also Read: ऑनलाइन ही हल हो जायेगी पेंशनर्स की सारी परेशानियां, वेबसाइट पर मिलेंगे सारे सवालों के जवाब
स्ट्रीट फूड के लिए भी पहचानी जाती है जगह

चांदनी चौक को स्ट्रीट फूड का हब मानते हुए पूरे खंड में आइजीएल की गैस पाइपलाइन बिछाई गई है, ताकि इन फूड जॉइंट्स में सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत किया जा सके. विभिन्न अदालतों की न्यायिक घोषणाओं के कारण हॉकिंग के लिए निषिद्ध क्षेत्र में वेंडिंग जोन की कोई योजना नहीं है. पुनर्विकास प्रोजेक्ट के लिए बड़ी चुनौती पानी की पाइपलाइनों, बिजली के तारों आदि की भूमिगत/शिफ्टिंग भी थी।

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola