Live Updates

Central Vista: पीएम मोदी ने ‘कर्तव्य पथ’ का किया उद्घाटन, कहा- राजपथ की भावना गुलामी का प्रतीक

Updated:
विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: 28-ft statue of Netaji Subhas Chandra Bose before its inauguration as part of the revamped Central Vista, in New Delhi, Thursday, Sept. 8, 2022. (PTI Photo)(PTI09_08_2022_000236B)

Central Vista inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडिया गेट स्थित सी-हेक्सागन पर सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन करेंगे. गौरतलब है कि राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का केन्द्र सरकार ने पुनर्विकास कराया है. इसी कड़ी में राजपथ का भी नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है.

विज्ञापन

नाम ही नहीं आत्मा भी बदली है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि राजपथ ब्रिटिश राज के लिए था, जिनके लिए भारत के लोग गुलाम थे. राजपथ की भावना भी गुलामी का प्रतीक थी, उसकी संरचना भी गुलामी का प्रतीक थी. आज इसका आर्किटैक्चर भी बदला है, और इसकी आत्मा भी बदली है.

भारत के आत्मविश्वास की आभा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से सभी देशवासी जुड़े हुए हैं. आजादी के अमृत महोत्सव में देश को आज एक नई प्रेरणा, नई ऊर्जा मिली है. पीएम मोदी ने कहा कि आज हम गुजरे हुए कल को छोड़कर आने वाले कल की तस्वीर में नए रंग भर रहे हैं. आज जो हर तरफ ये नई आभा दिख रही है, वो नए भारत के आत्मविश्वास की आभा है.

पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. वहीं, इस मौके केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार पीएम मोदी जी की दूरदर्शिता, सशक्त नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के परिणाम स्वरूप देश के सबसे बड़े परिवर्तनकारी परियोजना का शुभारंभ किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने नए सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर  प्रदर्शनी देखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर प्रदर्शनी देखी. इससे पहले पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया, इस दौरान पीएम मोदी ने मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों से मुलाकात कर बातचीत की.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने नेताजी की प्रतिमा को प्रणाम किया. नेताजी की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया.

औपनिवेशिक मानसिकता को खत्म करना होगा

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने पर कहा कि, यह एक नई शुरुआत है. औपनिवेशिक मानसिकता को खत्म करना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola