ePaper

Corona Virus: कोरोना से जीतेगा देश! कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स वैक्सीन के साथ एंटी वायरल दवा को मिली मंजूरी

Updated at : 28 Dec 2021 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Virus: कोरोना से जीतेगा देश! कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स वैक्सीन के साथ एंटी वायरल दवा को मिली मंजूरी

Lucknow: A medic collects swab sample from a woman for COVID-19 testing at Ram Manohar Lohia Hospital, as coronavirus case spike across the country, in Lucknow, Wednesday, March 31, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar) (PTI03_31_2021_000071B)

देश में कोरोना वायरस और नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को हराने की दिशा में सरकार को एक कदम और बढ़त मिल गई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस और नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को हराने की दिशा में सरकार को एक कदम और बढ़त मिल गई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स (Covovax) और कॉर्बेवैक्स (Corbevax) के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. इसी के साथ सीडीएससीओ एंटी वायरल दवा मोलनुपिरवीर को भी आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर देश की यह खुशखबरी गी है. उन्होंने कहा कि, सीडीएससीओ ने कोविड 19 टीके कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स और एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है. गौरतलब है कि पूरी दुनिया में कोरोना और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का कहर देखने को मिल रहा है. भारत में भी ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola