Indian Railway Updates: 300 से अधिक इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट यहां

Updated:
विज्ञापन
Indian Railway Updates: 300 से अधिक इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट यहां

24 March 2020 Lock down ka bad Patna Juction par pashra Sanata

Indian Railway news today/ cancelled train list : जिन लोगों ने आठ से 11 सितंबर के बीच यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से ही ट्रेन के समय और मार्गों की जांच कर लें. जानें रेलवे ने क्या कहा

विज्ञापन
undefined

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही है. इस बीच उत्तर रेलवे ने 300 से अधिक इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी की है, जिनका परिचालन दिल्ली में नौ-दस सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के कारण प्रभावित रहेगा. इस बाबत एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जारी परामर्श के मद्देनजर इन ट्रेन को आठ से 11 सितंबर के बीच या तो रद्द कर दिया गया है या फिर इनके मार्ग या गंतव्य स्थान में परिवर्तन करने का काम किया गया है.

undefined

बयान के मुताबिक, यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए जम्मूतवी-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, वाराणसी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस सहित 70 ट्रेन के रुकने के लिए अतिरिक्त स्टेशन निर्धारित किये गये हैं.

undefined

बयान पर गौर करें तो, 36 ट्रेन के प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन को बदल दिया गया है. इसमें बताया गया है कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तीन ट्रेन दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी.

undefined

रेलवे के एक अधिकारी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने उक्त अवधि में यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से ही ट्रेन के समय और मार्गों की जांच कर लें.

undefined

भारत इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन का प्रतिनिधित्व कर रहा है. ऐसे में आगामी 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में इसका आयोजन होगा. शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियों का अधिकारी लगातार जायजा ले रहे है. साथ ही पूरी राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. आपको बता दें कि इस दौरान दिल्ली के स्कूल और कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola