कर्नाटक में बीजेपी को मिलेगा लिंगायत समुदाय का पूर्ण समर्थन,कांग्रेस का दुष्प्रचार होगा बेअसर :बीवाई विजयेंद्र

Updated:
विज्ञापन
कर्नाटक में बीजेपी को मिलेगा लिंगायत समुदाय का पूर्ण समर्थन,कांग्रेस का दुष्प्रचार होगा बेअसर :बीवाई विजयेंद्र

कुछ दिनों पहले ही जगदीश शेट्टार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वे पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये और उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके साथ अच्छा नहीं किया.

विज्ञापन

जगदीश शेट्टार के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि लिंगायत समुदाय का वोट बीजेपी के खाते से खिसक सकता है. इन आशंकाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि लिंगायत समुदाय का वोट बीजेपी के खाते में ही आयेगा. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दुष्प्रचार में जुटे हैं.

जगदीश शेट्टार ने पार्टी छोड़ी

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही जगदीश शेट्टार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वे पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये और उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके साथ अच्छा नहीं किया. कुछ ही दिनों पहले भाजपा के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भी पार्टी छोड़ दी थी.

लिंगायत समुदाय मोदी जी के साथ

एएनआई न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि प्रदेश में यह सबको पता है कि लिंगायत समुदाय के लोगों को किसने धोखा दिया था. वह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने लिंगायत समुदाय के खिलाफ लड़ाई लड़ी. इसलिए हमें पूर्ण भरोसा है कि ना सिर्फ लिंगायत समुदाय बल्कि प्रदेश के हर वर्ग के लोगों का साथ बीजेपी और नरेंद्र मोदी को मिलेगा.

लिंगायत समुदाय का बीजेपी पर पूर्ण भरोसा

बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि लिंगायत समुदाय को बीजेपी का पूर्ण समर्थन प्राप्त है. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि लिंगायत समुदाय के लोग येदियुप्पा जी पर भरोसा करते हैं और साथ ही वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप पर भी भरोसा करते हैं. कर्नाटक में भाजपा नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं और वे जानते हैं कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनेगी.

शिकारीपुरा से चुनाव लड़ना हमारे लिए गर्व की बात

बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि शिकारीपुरा से चुनाव लड़ना मेरे लिए गर्व का विषय है. पिछले 40 साल से इस सीट पर पार्टी येदियुप्पा जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही थी, यह सीट पार्टी के लिए बहुत ही खास है. लेकिन अब मैं इस सीट से चुनाव लड़ रहा हूं, यह मेरे लिए गर्व की बात है. येदियुरप्पा जी के बिना चुनाव लड़ना पार्टी के लिए चुनौती है, लेकिन हमें जीत का पूरा भरोसा है. कांग्रेस पार्टी अपने दुष्प्रचार में सफल नहीं होगी.

Also Read: Karnataka Election 2023: पीएम मोदी, योगी और अमित शाह होंगे स्टार प्रचारक, बीजेपी ने जारी की सूची

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola