ePaper

By-Election: वायनाड लोकसभा और 11 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों उपचुनाव जारी

Updated at : 13 Nov 2024 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
UP By-Election 2024

UP By-Election 2024

By Election: झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव और 11 राज्यों के 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी है.

विज्ञापन

By-election: झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इसी के साथ 11 राज्यों के देश 31 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान चल रही है. कुल 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होना था. लेकिन सिक्किम की 2 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. इनमें सोरेंग चाकुंग सीट से आदित्य गोले और नामची सिंघीथांग विधानसभा सीट से सतीश चंद्र राय निर्विरोध चुने लिए गए. उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4, केरल और उत्तराखंड की 1-1 सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट समेत 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

11 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव देखें लिस्ट 

राजस्थान 7 विधानसभा सीटें

झुंझनूं, देवली उनियारा, सलूंबर, चौरासी, खींवसर, रामगढ़, दौसा

बिहार की 4 विधानसभा सीटें

रामगढ़, तरारी, इमामगंज, बेलागंज

मध्य प्रदेश की 2 विधानसभा सीटें

बुधनी, विजयपुर

छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीट

रायपुर दक्षिण

पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटें

सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, मेदिनीपुर, हारोआ, तलडांगरा

असम 5 विधानसभा सीटें

बेहाली, सिदली, ढोलाई, सामागुड़ी, बोंगाईगांव

कर्नाटक की 3 विधानसभा सीटें:

शिगगांव,चन्नपटना, संदूर

गुजरात की 1 विधानसभा सीट

वाव

मेघालय 1 विधानसभा सीट:

गैम्बर्गर

लोकसभा सीट पर उपचुनाव

वायनाड लोकसभा सीट (केरल)

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola