यूपी के बाद अब MP में भी बुलडोजर कार्रवाई, बीजेपी कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले के घर को तोड़ा गया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Dec 2023 9:02 PM

विज्ञापन

सांकेतिक

3 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पांच दिसंबर को आरोपी फारुखी ने बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर जानलेवा हमला किया था. जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता की हथेली कट गई थी. घायल अवस्था में बीजेपी कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में कैलाश विजयवर्गीय उनके मिलने गए थे.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही मोहन यादव एक्शन में दिख रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी बोलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर की हथेली काटने वाले के घर पर बुलडोजर चलाया गया. हालांकि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी आरोपी के घर पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई थी. पेशाब कांड में शिवराज सिंह ने आरोपी के घर पर बुलडोजर से कार्रवाई कराई थी.

फारुख राइन के घर को तोड़ा गया

आरोपी फारुख राइन पर बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर की हथेली काटने का आरोप लगा. जिसके बाद प्रशासन ने आरोपी फारुख उर्फ मिन्नी के घर को तोड़ने का आदेश दिया. प्रशासन के आदेश के बाद फौरन आरोपी के घर पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई और उसके घर को तोड़ दिया गया.

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पांच दिसंबर को आरोपी फारुखी ने बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर जानलेवा हमला किया था. जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता की हथेली कट गई थी. घायल अवस्था में बीजेपी कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में कैलाश विजयवर्गीय उनके मिलने गए थे.

Also Read: MP: कुर्सी संभालते ही एक्शन में CM मोहन यादव, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बैन, खुले में मांस की बिक्री पर रोक

धार्मिक स्थलों पर तेज लाउडस्पीकर बजाने पर रोक

शपथ लेने के बाद कुछ ही घंटों बाद मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को एक निर्देश जारी कर धार्मिक स्थलों पर स्वीकार्य डेसिबल स्तर से अधिक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दिया. यही नहीं मुख्यमंत्री ने खुले में मांस की बिक्री पर भी रोक लगाने का आदेश जारी किया. शपथ लेने के बाद अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक करते हुए यादव ने खुले स्थानों पर मांस और मछली की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि खुले में मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के लिए खाद्य विभाग, पुलिस और स्थानीय शहरी निकायों द्वारा 15 से 31 दिसंबर तक एक अभियान चलाया जाएगा. मंत्रिमंडल बैठक में नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए.

तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस बढ़ाकर 4000 रुपये करने का फैसला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बोनस 3,000 रुपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 4,000 रुपये करने का भी फैसला किया. भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस बारे में वादा किया था.

मोहन यादव मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बने

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एवं उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यादव एमपी के 19वें मुख्यमंत्री बने हैं. मोहन यादव (58) को राज्य की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद की शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola