Budget 2021: Income Tax जस की तस, न कोई छूट मिली, न स्लैब बदला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

Budget 2021, Income Tax : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है. बजट पेश करने के बाद निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बजट को इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा देने वाला बताया. दूसरी तरफ पीएम मोदी भी बजट की तारीफ करते दिखे. लेकिन, जिनको बजट से सबसे ज्यादा उम्मीद थी वो मायूस हैं. टैक्स भरने वाले करदाताओं को इस बार भी बजट में कुछ खास नहीं मिला है. ऐसे में बजट से पहले मिडिल क्लास लोगों को जितनी उम्मीदें थी, वो धरी की धरी रह गई हैं. हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीनियर सिटीजन के लिए एक खास ऐलान किया है.
विज्ञापन
Budget 2021, Income Tax : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance minister Nirmala Sitharaman) बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश में 75 वर्ष से ज्यादा के लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि देश में जिन लोगों की उम्र 75 वर्ष या उससे अधिक हैं, उन पर बोझ को कम किया जायेगा. बता दें कि बजट में ये ऐलान उन बुजुर्गों के लिए है जिनकी आय का स्रोत केवल पेंशन और ब्याज है. ऐसे में मिडिल क्लास को बजट से पहले जितनी भी उम्मीदें थी, वो वैसी की वैसी ही रह गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें