Breaking News: राजस्थान पंचायत चुनाव: पंचायत समिति में कांग्रेस, तो जिला परिषद में बीजेपी आगे
Breaking News – तालिबान ने पंजशीर पर भी कब्जे का एलान किया है. कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है. भारत में एक दिन में कोरोना के 42,618 नये मामले दर्ज किये गये साथ ही 330 और लोगों की मौत हो गयी है. देश दुनिया की ताजा तरीन खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
राजस्थान पंचायत चुनाव के परिणाम
राजस्थान में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. राजस्थान चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 1564 पंचायत समितियों में से कांग्रेस ने 670 और बीजेपी ने 551 सीटों पर जीत दर्ज की. बसपा को 11 सीटें मिलीं, जबकि रालोप ने 40 सीटें जीतीं. जिला परिषद के चुनावों में भाजपा ने 55 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 52. यहां भी बसपा को 3 सीट पर जीत मिली. मतगणना अभी जारी है.
केरल में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन से राहत नहीं
केरल में लोगों को नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन से अभी राहत नहीं मिलने वाली. कोविड रिव्यू मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शनिवार को कहा कि रविवार को भी पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन जारी रहेगा.
केरल में कोरोना के 29682 नये मामले, 142 लोगों की मौत
केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस के संक्रमण के 29682 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 142 लोगों की इस वैश्विक महामारी से मौत हो गयी. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा है कि प्रदेश में अब तक 21,422 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. राज्य में कोरोना के 2,50,065 एक्टिव केस हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 17.54 फीसदी है.
कोरोना को हराने की जंग में मुंबई ने बनाया रिकॉर्ड, बीएमसी का दावा
बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने दावा किया है कि कोरोना को हराने की जंग में मुंबई जिला ने एक रिकॉर्ड कायम किया है. मुंबई देश का पहला जिला बन गया है, जहां एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गयी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए