Breaking News : केरल में जीका वायरस के तीन और मरीज मिले, अबतक कुल 44 मरीज संक्रमित हुए

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates,22 July : तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आज किसानों का प्रदर्शन है. किसान संसद का होगा आयोजन. जंतर-मंतर और सिंघु बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा. कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे सिद्धू. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ..

विज्ञापन

केरल में जीका वायरस के तीन और मरीज मिले, अबतक कुल 44 मरीज संक्रमित हुए

केरल में जीका वायरस के तीन और मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 44 हो गयी है. इस संबंध में केरल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है.

गुजरात में 26 जुलाई से क्लास 9-11 तक के लिए खुलेंगे स्कूल

गुजरात में 26 जुलाई से क्लास 9-11 तक के लिए स्कूल खुल जायेंगे. इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है.

राकेश टिकैत ने कहा-किसानों को गुंडा बताना गलत, हम अन्नदाता हैं

राकेश टिकैत ने कहा-किसानों को गुंडा बताना गलत, हम अन्नदाता हैं. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने उक्त बातें विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी के बयान पर कही है.

नवजोत सिंह सिद्धू कल संभालेंगे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

नवजोत सिंह सिद्धू कल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालेंगे. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस अवसर पर मौजूद रहेंगे. इन दोनों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है.

मीनाक्षी लेखी ने कहा, फोन टैपिंग फेक न्यूज है

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पेगासस स्पाईवेयर के जरिये जासूसी करने के आरोपों को फेक न्यूज बताया है. उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग का आरोप पूरी तरह झूठ है.

कैबिनेट ने लद्दाख इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की स्थापना को मंजूरी दी

कैबिनेट ने लद्दाख इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की स्थापना को मंजूरी दे दी है. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola