Breaking News : जेपी नड्डा की नयी टीम का एलान, झारखंड के समीर उरांव बने एसटी माेर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Breaking News LIVE Today : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बार कोविड-19 संकट के बीच बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे. इधर दुनियाभर में कोरोना संक्रमण (coronavirus) का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. भारत में भी मामले 58 लाख के पार चले गये हैं. इधर, कृषि बिल के विरोध (Kisan Bill 2020 Protest) कर रहे किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Sushant Case/NCB) की कार्रवाई जारी है. एनसीबी के समन के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से आज पूछताछ की जाएगी. UN में पाक पीएम इमरान का भाषण शुरू होते ही भारतीय प्रतिनिधियों ने वाकआउट किया. बिहार में आज मौसम (Weather Forecast) खराब रहेगा. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
झारखंड के समीर उरांव बने एसटी माेर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जेपी नड्डा की नयी टीम का एलान, झारखंड की अन्नपूर्णा को मिली जगह
जम्मू-कश्मीर में 4.5 तीव्रता का भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने आज यह जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में 4.5 तीव्रता का भूकंप
श्रद्धा कपूर एनसीबी के ऑफिस पहुंच चुकीं हैं
ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंच चुकीं हैं.
सारा और श्रद्धा कपूर ने लीगल टीम से सलाह लेने के लिए NCB से मांगा वक्त
टीवी रिपोर्ट के अनुसार सारा और श्रद्धा कपूर ने लीगल टीम से सलाह लेने के लिए NCB से वक्त मांगा है.
ड्रग रैकेट केस में दीपिका पादुकोण से पूछताछ जारी
जहां नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को रकुलप्रीत सिंह और करिश्मा प्रकाश से पूछताछ की, वहीं जांच एजेंसी की तैयारी आज कहीं और ज्यादा है. शनिवार को यानी आज मामले में दीपिका पादुकोण से पूछताछ हो रही है. दीपिका NCB गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं और ड्रग रैकेट केस में उनसे पूछताछ जारी है. बॉलिवुड ड्रग रैकेट केस में दीपिका अब तक का सबसे बड़ा नाम है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए