Live Updates

Breaking News: असम में बाढ़ संकट गहराया, 55 लाख लोग प्रभावित, 12 और मरे

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today : असम में बाढ़ से 55 लाख लोग प्रभावित हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 12 लोगों की बाढ़जनित हादसों में मौत हो गयी. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ब्रह्मपुत्र और बराक नदी का पानी कई अन्य नये क्षेत्रों में पहुंच गया है, जिससे संकट गहरा गया है.

विज्ञापन

असम में बाढ़ से 55 लाख लोग प्रभावित, 12 और मरे

असम में बाढ़ से 55 लाख लोग प्रभावित हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 12 लोगों की बाढ़जनित हादसों में मौत हो गयी. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ब्रह्मपुत्र और बराक नदी का पानी कई अन्य नये क्षेत्रों में पहुंच गया है, जिससे संकट गहरा गया है.

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उद्धव के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

भारतीय जनता पार्टी की युवाई इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ मालाबार हिल्स पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवायी है. बग्गा ने उद्धव पर कोविड नियमों की अनदेखी कर लोगों से मिलने का आरोप लगाया है.

पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के अध्यक्ष चुने गये

पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) के नये अध्यक्ष होंगे. वह एनएन वोरा का स्थान लेंगे, जिनका पांच वर्ष का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया. आईआईसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सरन बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण करेंगे.

लद्दाख में सैनिकों की मदद के लिए पोर्टर कंपनी बनायेगी सेना

लद्दाख में सैनिकों की विभिन्न तरीकों से मदद के लिए सेना 500 पुरुषों की ‘पोर्टर कंपनी’ बनायेगी. कमांडेंट कर्नल वीएस मल्हान ने कहा कि केंद्र सरकार की स्वीकृति के अनुसार, लेह जिले के इलाकों के लिए 14 कोर के मुख्यालय के तहत 2022 के लिए पोर्टर कंपनी बनायी जा रही है. भर्ती प्रक्रिया 29 जून से एक जुलाई तक लेह में हॉल ऑफ फेम (संग्रहालय) के सामने स्थित आर्मी सर्विस कोर (एएससी) कंपनी में होगी. कर्नल मल्हान ने कहा कि भर्ती किये जाने वाले 520 पोर्टर में से 400 सामान्य वर्ग और 120 आरक्षित वर्ग के होंगे.

मध्यप्रदेश में दो कारों की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, 13 घायल

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बुधवार को दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक दंपती एवं उनकी बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समीर यादव ने बताया कि यह हादसा विदिशा-सागर मार्ग पर ग्यारसपुर पुलिस थानांतर्गत नौलाई गांव के पास हुआ.

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ 27 जून को देश भर में सत्याग्रह करेगी कांग्रेस, बोले केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस पार्टी के विधायक, सांसद और अन्य नेता 27 जून को सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे. सभी विधायक और सांसद अपने-अपने क्षेत्र में सत्याग्रह करेंगे. यह जानकारी केसी वेणुगोपाल ने दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola