Breaking News: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मंकीपॉक्स संक्रमण का मामला आया सामने
Breaking News Today: WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर बुलाई आपात बैठक, यूरोप में तेजी से बढ़े संक्रमण के मामले. भारत में FDI साल 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है. पांच आतंकी संगठन अमेरिकी ब्लैकलिस्ट से बाहर., अलकायदा का नाम अब भी बरकरार. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मंकीपॉक्स संक्रमण का मामला आया सामने
अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी साझा की. मरीज की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और उसे पृथकवास में रखा गया है. विभाग ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति का उपचार जारी है. विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि पीड़ित व्यक्ति संक्रमण की चपेट में कैसे आया. साथ ही संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है.
राजस्थान: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 14 अभियुक्त गिरफ्तार
राजस्थान के जयपुर में एडीजी एटीएस एसओजी अशोक राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 16 मई को मामला दर्ज किया गया और अभी तक 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. मामले में मुख्य अभियुक्त छोटू राम है. उसने किसे पेपर उपलब्ध कराया, किससे पेपरसॉल्व करवाया इसकी जांच की जा रही है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती पर बोले पीएम मोदी, हमारे लिए हमेशा लोग पहले होते हैं
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए हमेशा लोग पहले होते हैं. वहीं, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले कीमतें बढ़ाना और फिर उसे नाममात्र कम करने का दिखावा सही नहीं है.
आईएफएस विवेक कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सचिव नियुक्त
2004 बैच के आईएफएस विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. भारत सरकार के ओर से जारी एक आदेश में बताया गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आईएफएस विवेक कुमार को प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव स्तर पर पीएम के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 479 नए मामले, एक की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 479 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस अवधि में 569 रिकवरी और संक्रमित लोगों में से 1 की मौत दर्ज की गई. जबकि, कुल सक्रिय मामले 2138 हैं.
दिल्ली: द्वारका के सेक्टर-23 में डीडीए फ्लैट की इमारत ढही, एक की मौत
दिल्ली में द्वारका के सेक्टर-23 में डीडीए फ्लैट की एक इमारत के ढह जाने से एक की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए