Breaking News: पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, अभी FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में बना रहेगा
Breaking News Today : पाकिस्तान के लिए FATF की ओर से बुरी खबर है. इस वैश्विक संस्था ने उसे अब तक ‘ग्रे लिस्ट’ में बरकरार रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंच गये हैं. 17 और 18 जून की दो दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री वहां पहुंचे हैं.
पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, अभी FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में बना रहेगा
पाकिस्तान के लिए FATF की ओर से बुरी खबर है. इस वैश्विक संस्था ने उसे अब तक ‘ग्रे लिस्ट’ में बरकरार रखा है. एफएटीएफ ने कहा है कि स्थल निरीक्षण के आधार पर आगे कोई फैसला लिया जायेगा.
दिल्ली में कोरोना से एक की मौत, 1797 नये मामले सामने आये
दिल्ली में कोरोनावायरस के संक्रमण से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पिछले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 1797 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. इस दौरान 901 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. बता दें कि दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 4,843 हो गयी है.
अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया. एक एके राइफल, एक पिस्टल और युद्ध के साज-ओ-सामान बरामद हुए हैं. आतंकवादियों के खिलाफ यह ऑपरेशन दिन में 1:30 बजे समाप्त हुआ. श्रीनगर में रक्षा विभाग के जनसंपर्क पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंच गये हैं. 17 और 18 जून की दो दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री वहां पहुंचे हैं. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य ने प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
6 माह से ऊपर के बच्चों को लगेंगे फाइजर और मॉडर्ना के टीके, अमेरिका ने दी मंजूरी
अब 6 माह से ऊपर के बच्चों को भी कोरोना के टीके लगेंगे. अमेरिका ने फाइजर और मॉडर्ना के टीका को मंजूरी दे दी है. यानी 6 माह या उससे अधिक उम्र के बच्चों को अब फाइजर और मॉडर्ना के टीके लगाये जायेंगे.
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 4165 नये मामले सामने आये
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 4,165 कोविड19 के नये मामले सामने आये. सिर्फ मुंबई में 2255 नये मामले आये हैं. राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21,749 हो गयी है, जबकि मुंबई में 13,304 कोरोना के एक्टिव मामले हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए