Breaking News : वरिष्ठ IPS अधिकारी वीएसके कौमुदी कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today: नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ईडी के सामने पेश हुए. दो पाली में उनसे पूछताछ हुई. कांग्रेस पार्टी ने देश भर में सत्याग्रह किया. इस दौरान कथित तौर पर पी चिदंबरम की बायीं पसली टूट गयी. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

वरिष्ठ IPS अधिकारी वीएसके कौमुदी कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किये गये

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वीएसके कौमुदी को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर यह जानकारी दी. आंध्रप्रदेश संवर्ग से 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी कौमुदी फिलहाल गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) हैं. आदेश में कहा गया गया है कि नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडल की एक समिति ने सचिव (सुरक्षा) के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी. सचिव (सुरक्षा) विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं और प्रधानमंत्री के सुरक्षा इंतजाम की कड़ी निगरानी के लिए जिम्मेदार होते हैं. सचिव (सुरक्षा) राज्य सरकारों तथा केंद्रीय पुलिस बलों द्वारा जैमर की खरीद से जुड़ी नीति के संदर्भ में नोडल अधिकारी भी होते हैं.

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से आज की पूछताछ पूरी, ईडी ने कल फिर बुलाया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने आज दो पालियों में करीब साढ़े 8 घंटे तक गहन पूछताछ की. ईडी ने राहुल गांधी को मंगलवार को फिर बुलाया है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के जवाब से ईडी के अधिकारी बहुत संतुष्ट नहीं हैं. इसलिए राहुल गांधी को जरूरी दस्तावेज के साथ कल फिर आने के लिए कहा है.

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से आज की ईडी की पूछताछ पूरी हो गयी है. आज ईडी ने दो पाली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से करीब साढ़े 8 घंटे पूछताछ हुई.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कोरोना से संक्रमित, ट्वीट करके दी जानकारी

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ड्रूडो कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी. सोमवार को जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मैं ठीक हूं, क्योंकि मैंने वैक्सीन ले रखी है. इसलिए अगर आपने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाया है और अगर आप ले सकते हैं, तो जरूर वैक्सीन की डोज ले लीजिए.

चीन के शिनजियांग में भूकंप के झटके

चीन के शिनजियांग प्रांत में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गयी. चीन में रात 8:36 बजे भूकंप आया.

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पसली टूटी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की पसली में फ्रैक्चर हो गया है. कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने पी चिदंबरम को धक्का दिया, जिसकी वजह से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री की बायीं पसली में फ्रैक्चर हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola