Breaking News: केरल निकाय चुनाव के नतीजे, तिरुवनंतपुरम में एलडीएफ जीता, कांग्रेस का रहा सबसे खराब प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live update: कृषि कानूनों (Farm laws)के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020)लगातार जारी है. केरल निकाय चुनाव में सुबह से ही जारी है वोटों की गिनती. नेपाल में करीब 9 महीने बाद आज खुलेंगे पशुपति नाथ मंदिर के कपाट. एएमयू के छात्रों ने कृषि कानून 2020 वापस लेने की मांग, राष्ट्रपति से दखल की अपील की. गणतंत्र दिवस पर भारत आने का निमंत्रण ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने स्वीकारी. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….

विज्ञापन

केरल निकाय चुनाव

तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर एलडीएफ ने एक बार फिर से कब्जा कर लिया है. LDF ने 2015 में 42 सीट के मुकाबले इस बार अपनी सीटें बढ़ाकर 50 से ज्यादा कर ली है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

सरकार चाहती तो आधे घंटे में खत्म हो जाता आंदोलन

शिवसेना नेता संजय राउत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि सरकार अगर चाहती तो किसानों के साथ बैठकर आधे घंटे में यह मसला खत्म कर सकती है. प्रधानमंत्री जी खुद हस्तक्षेप करेंगे तो यह पांच मिनट में हल हो जाएगा.

पार्टी नेतृत्व से नाराज टीएससी सांसद सुनिल मोंटल

टीएससी सांसद सुनिल मोंटल पार्टी नेतृत्व से नाराज, पार्टी में भ्रष्टाचार पर उठाये सवाल

दिल्ली और यूपी की सरकार में तेज हुई जुबानी जंग

दिल्ली और यूपी की सरकार में तेज हुई जुबानी जंग, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 70 सालों में पहली बार यूपी के नेताओं ने स्कूल और अस्पताल की बात कही है.

ममता बनर्जी को अपने घर की फिक्र करनी चाहिए- ओवैसी

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, ममता बनर्जी को फिक्र करनी चाहिए अपने घर की, उनकी पार्टी के इतने लोग भाजपा में जा रहे हैं. वो अपनी पार्टी की बौखलाहट मेरे ऊपर निकाल रही हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल में सड़क दुर्घटना, बस और टैंकर की भिड़ंत में सात की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में बस और टैंकर की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गयी है और 25 लोग घायल हैं. बचाव कार्य जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola