Breaking News: कोलकाता के तंगरा इलाके में एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में छुट्टी पर अपने घर आये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की गोली मारकर आतंकवादियों ने हत्या कर दी. शहीद जवान का नाम मुख्तार अहमद दोही है. ताजा और अपडेट खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

कोलकाता के तंगरा इलाके में एक गोदाम में लगी भीषण आग

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तंगरा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लगी. पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा के डीजी रणवीर कुमार ने बताया कि दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है. अभी कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन करना मुश्किल है. स्थिति नियंत्रण में है

जम्मू-कश्मीर में छुट्टी पर आये जवान की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में छुट्टी पर अपने घर आये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की गोली मारकर आतंकवादियों ने हत्या कर दी. शहीद जवान का नाम मुख्तार अहमद दोही है. आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए सीआरपीएफ जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

पश्चिम बंगाल में गोदाम में लगी भीषण आग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक गोदाम में भीषण आग लग गयी. आग बुझाने के लिए 8 दमकल गाड़ियों को भेजा गया है. बताया जा रहा है कि आग टेंगरा इलाके में स्थित एक गोदाम में लगी है.

मेरे सपनों ने लिया वटवृक्ष का आकार

पीएम मोदी ने कहा कि 12 साल पहले वर्ष 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते उन्होंने खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि जिस सपने का बीज मैंने बोया था, आज वटवृक्ष बनता दिख रहा है. उस बीज को मैं आज इतने विशाल वटवृक्ष का आकार लेते देख रहा हूं.

ये न केवल खेलों का महाकुंभ है, बल्कि ये गुजरात की युवा शक्ति का भी महाकुंभ है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये न केवल खेलों का महाकुंभ है, बल्कि ये गुजरात की युवा शक्ति का भी महाकुंभ है. उन्होंने 11वें खेल महाकुंभ के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी. कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश भाई पटेल को भी बधाई दी.

सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ में बोल रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में प्रधानमंत्री खेल महाकुंभ का उद्घाटन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू हो गया है. स्टेडियम में मौजूद युवा मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola