Breaking News LIVE: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41 नये मामले सामने आये

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: नॉर्थ कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आज आतंकी हमला हुआ, जिसमें दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई. आज महाराष्ट्र में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के 7 नये मामले सामने आये हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 41 मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 41 नये मामले सामने आये हैं जबकि अच्छी खबर यह है कि आज किसी की भी मौत कोरोना से नहीं हुई है.

देश में कोरोना के टीकाकरण का आंकड़ा 132 करोड़ के करीब पहुंचा

देश में कोरोना के टीकाकरण का आंकड़ा 132 करोड़ के करीब पहुंच गया है. अबतक वैक्सीन के 132 करोड़ डोज दिये जा चुके हैं. आज 68 लाख वैक्सीन डोज दिया गया.

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

नॉर्थ कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आज आतंकी हमला हुआ, इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये.

भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट के अबतक 25 मामले

भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट के अबतक 25 मामले सामने आये हैं. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओ से दी गयी है.

कर्मचारी नेता पर कार्रवाई

कानपुर में प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी नेता पर कार्रवाई की गई है. कर्मचारी नेता रजनीश के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज किए गए है. पुलिसल ने उन्हें जेल भेज दिया है.(टीवी न्यूज)

गुजरात में ओमिक्रॉन संक्रमण के दो नए मामले

गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन संक्रमण के दो नए मामले सामने आये हैं. बताया जा रहा है कि दोनों लोग ओमिक्रॉन से संक्रमितों के संपर्क में आये थे. जिसके बाद इनमें भी कोरोना के लक्षण दिखाई देने लगे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola