Mumbai Bridge Collapse: मुंबई में निर्माणाधीन पुल गिरा, हादसे में 13 मजदूर घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

Updated:
विज्ञापन

Mumbai Bridge Collapse: मुबंई में शुक्रवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया. हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया

विज्ञापन

Mumbai Bridge Collapse: मुबंई में शुक्रवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया. हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, हादसे के बाद पुलिए और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई.

विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य कर रहे फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है. अबतक घायल 21 मजदूरों को निकाला जा चुका है. हालांकि राहत की बात है कि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है. वहीं, किसी को गंभीर चोट भी नहीं लगी है.

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, यह हादसा आज सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ है. जब बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भर भराकर गिर गया.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola