किसान नेता राकेश टिकैत पर स्‍याही फेंकी गयी, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

किसान नेता राकेश टिकैत पर किसी ने स्‍याही फेंक दी जो उनके चेहरे पर लगी. इसका वीडियो न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

विज्ञापन

कर्नाटक के बेंगलुरु से बड़ी खबर आ रही है. यहां किसान नेता राकेश टिकैत पर किसी ने स्‍याही फेंक दी जो उनके चेहरे पर लगी. इसका वीडियो न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान धक्कामुक्की

जानकारी के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकी गयी है. प्रेस वार्ता के दौरान धक्कामुक्की के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.

किसने दिया घटना को अंजाम

स्याही फेंके जाने के बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी. सामने आये वीडियो में नजर आ रहा है कि घटना के बाद कार्यक्रम में जमकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं. बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों के द्वारा फेंकी गयी है.

राकेश टिकैत को नहीं दी गयी सुरक्षा

घटना के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि स्थानीय पुलिस की ओर से यहां कोई सुरक्षा नहीं उपलब्‍ध करायी गयी थी. उन्होंने घटना को लेकर सरकार पर हमला किया और कहा कि यह सरकार की मिलीभगत से किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola