ePaper

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गलती से मांग लिया कांग्रेस के लिए वोट कहा, विश्वास दिलाओ हाथ के पंजे वाला बटन दबेगा

Updated at : 02 Nov 2020 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गलती से मांग लिया कांग्रेस के लिए वोट कहा, विश्वास दिलाओ हाथ के पंजे वाला बटन दबेगा

jyotiraditya scindia भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपचुनाव में प्रचार के दौरान jyotiraditya scindia speech डबरा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कह दिया vote for congress 3 नवंबर को मतदान के दिन हाथ के पंजे वाले बटन को दबाएं और कांग्रेस.. asking vote for congress

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपचुनाव में प्रचार के दौरान डबरा विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए कह दिया, 3 नवंबर को मतदान के दिन हाथ के पंजे वाले बटन को दबाएं और कांग्रेस..

https://twitter.com/thankappan_r/status/1322830597824212992

इस विधानसभा क्षेत्र से इमरती देवी चुनाव लड़ रही हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इमरती देवी को अपने बगल में खड़ा कर जनता से उनकी जीत के लिए आग्रह किया कहा, आप अपना पूर्ण आशीर्वाद इमरती देवी जी को दीजिए हमें हाथ उठाकर विश्वास दिलाइये कि आप तीन तारीख को हाथ के पंजे वाला बटन दबेगा और कांग्रेस… इतना बोलकर ज्योतिरादित्य संभल गये. बगल में खड़ी प्रत्याशी इमरती देवी खुद भी हंसने लगीं उन्होंने मुस्कान के साथ अगल बगल देखा लेकिन हाथ जोड़े खड़ीं रहीं.

Also Read:
आखिर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों कहा कि ‘हां मैं कुत्ता हूं’?

ज्योतिरादित्य संभले तो उन्होंने दोबारा कहा, कमल के फूल वाला बटन दबेगा और हाथ के पंजे वाले बटन को बोरिया बिस्तर डालकर हम यहां से रवाना करेंगे. हाथ उठाकर यह विश्वास दिलाइये कि डबरा के विकास के लिए कमल का फूल, शिवराज सिंह चौहान जी, इमरती देवी को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे. .

Also Read: school reopen update : दिल्ली में कब खुलेंगे स्कूल? कैसी है सरकार की तैयारी ?

मध्यप्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार प्रचार कर रहे हैं. कलनाथ और उनके बीच चुनावी सभा में भी चुनावी जंग जारी है. आज ज्योतिरादित्य के जबां फिसलने पर कांग्रेस क्या प्रतिक्रिया देती है इसका इंतजार रहेगा.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola