गुजरात चुनाव 2022: इनका टिकट भाजपा ने काटा! जानें किसे इस बार टिकट देगी पार्टी

Updated:
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022: इनका टिकट भाजपा ने काटा! जानें किसे इस बार टिकट देगी पार्टी

Surat: Workers prepare BJP party flags ahead of the Gujarat Assembly elections, in Surat, Thursday, Nov. 3, 2022. (PTI Photo)(PTI11_03_2022_000217B)

Gujarat Election 2022 : भाजपा ने अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देने का निर्णय लिया है. जानें गुजरात इकाई के प्रमुख सी. आर. पाटिल ने क्या कहा

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. जहां कांग्रेस की ओर से पहली सुची जारी की गयी है. वहीं उम्मीदवारों को लेकर भाजपा में माथापच्ची जारी है. इस बीच खबर है कि मौजूदा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को भाजपा चुनावी मैदान में नहीं उतारेगी. इस खबर के सामने आने के बाद अब भाजपा के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार सब कर रहे हैं, जो जल्द जारी होने वाली है.

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के प्रमुख सी. आर. पाटिल का बयान सामने आया है. उनकी ओर से बताया गया है कि हमारी पार्टी भाजपा ने अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देने का निर्णय लिया है. पाटिल का यह बयान भरूच से सांसद मनसुख वसावा द्वारा अपनी बेटी के लिए विधानसभा टिकट की मांग के बाद सामने आया है. भाजपा के कुछ अन्य सांसदों और विधायकों ने भी ऐसी ही मांग की है.

गुजरात चुनाव समिति की हुई बैठक

भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी. आर. पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने मौजूदा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है. यहां चर्चा कर दें कि सत्तारूढ़ दल भाजपा वर्तमान में 182 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों के पैनल का चयन करने में व्यस्त है. केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह गुरुवार से भाजपा की राज्य चुनाव समिति की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं. भाजपा सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आयी है उसके अनुसार राज्य चुनाव समिति के अंतिम दिन शनिवार को समिति ने 77 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात से सोनिया और राहुल ने क्यों बनाई दूरी? क्या कांग्रेस ने स्वीकार कर ली हार!
एक दिसंबर से चुनाव शुरू

गौर हो कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है जबकि शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. आठ दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी. इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनावी रण में नजर आ रही है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola