असम में नाव हादसा: बाढ़ के पानी में डूबी नौका, तीन लोगों की मौत, 2 लापता

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Jul 2024 9:36 PM

विज्ञापन

Boat Accident| PTI

Boat Accident: असम के गोलपाड़ा में गुरुवार को एक नाव के डूब जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग लापता हो गये हैं. उनकी तलाश में NDRF की टीम जुटी हुई है.

विज्ञापन

Boat Accident: असम के गोलपाड़ा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. शाम के समय बाढ़ में एक नाव के डूब जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, नाव में सवार दो अन्य लोग लापता हो गये. लापता हुए लोगों की तलाश जारी है. घटना रंगजुली थाना क्षेत्र के सिमलीटोला की है. बताया जा रहा है कि एक एक मृतक के दाह संस्कार कार्यक्रम के बाद करीब 20 लोग नाव से लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया.

डूब गई नाव
एक अधिकारी ने कहा कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे इस कारण नाव पानी में डूब गई. उन्होंने कहा कि छोटी नाव पर करीब 20 लोग सवार थे. नाव लोगों का भार सहन नहीं कर सकी. घटना के बाद नाव में सवार अधिकतर लोग तौर कर किनारे आ गये, लेकिन पांच लोगों का सुराग नहीं मिल रहा था.

तीन लोगों की मौत
अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे. खोजबीन के बाद जवानों ने तीन शवों को बरामद कर लिया. लेकिन लापता दो लोगों का सुराग अभी तक नहीं मिला है. एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है.

असम में जल आपदा से 14 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी घटने लगा है. लेकिन अभी भी 14 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है. वहीं क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि असम और आस पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 25 जिलों में 14 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं. इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 पहुंच गई है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: IAS Pooja Khedkar पर 21 चालान लंबित… घर पहुंची पुलिस, नहीं मिली ऑडी कार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola