भारत जोड़ो यात्रा: शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जुटा विपक्ष, बोले राहुल- कश्मीर ने मुझे ग्रेनेड नहीं प्यार दिया

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jan 2023 2:07 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi, Bharat Joro Yatra: उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बेहद सफल यात्रा रही है. उन्होंने कहा कि देश को इसकी जरूरत थी. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह साबित हो गया है कि ऐसे लोग हैं जो बीजेपी को पसंद करते हैं और ऐसे लोग हैं जो बीजेपी को छोड़कर एक नई सरकार चाहते हैं,

विज्ञापन

Rahul Gandhi, Bharat Joro Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हो रहा है. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राहुल गांधी की रैली हो रही है. इस मौके पर विपक्ष के कई नेता मौजूद है. साफ है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता फिर से कायम करने की कवायद में लगे है. समापन समारोह के लिए कांग्रेस ने 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है. वहीं, यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी सांसद राहुल गांधी को बधाई दी

यात्रा में बहुत कुछ सीखा हूं: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राहुल गांधी ने कहा कि अपनी इस यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है. एक दिन मुझे बहुत दर्द हो रहा था. मैंने सोचा कि मुझे 6-7 घंटे और चलना होगा और यह मुश्किल होगा. लेकिन एक युवती दौड़ती हुई मेरे पास आई और बोली कि उसने मेरे लिए कुछ लिखा है. उसने मुझे गले लगाया और भाग गई मैंने इसे पढ़ना शुरू किया. राहुल ने कहा कि उसने लिखा था मैं देख सकती हूं कि आपके घुटने में दर्द हो रहा है क्योंकि जब आप उस पैर पर दबाव डालते हैं, तो यह आपके चेहरे पर दिखता है. मैं आपके साथ नहीं चल सकती लेकिन मैं दिल से आपके साथ चल रही हूं. क्योंकि मुझे पता है कि आप चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर ने उन्हें ग्रेनेड नहीं प्यार दिया है.

राहुल, तुम अपने घर आ गए हो- महबूबा: पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने शेर ए कश्मीर स्टेडियम से कहा कि राहुल तुमने कहा था कि तुम कश्मीर में अपने घर आ गए हो. महबूबा ने कहा कि यह तुम्हारा घर है. मुझे उम्मीद है कि गोडसे की विचारधारा ने जम्मू-कश्मीर से जो छीन लिया, वह इस देश से वापस मिल जाएगा. गांधी जी ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में आशा की किरण देख सकते हैं. आज देश राहुल गांधी में आशा की किरण देख सकता है.

भारत जोड़ो यात्रा सफल रही- उमर: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बेहद सफल यात्रा रही है. उन्होंने कहा कि देश को इसकी जरूरत थी. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह साबित हो गया है कि ऐसे लोग हैं जो बीजेपी को पसंद करते हैं और ऐसे लोग हैं जो बीजेपी को छोड़कर एक नई सरकार चाहते हैं, जो सद्भाव चाहते हैं और एक-दूसरे के साथ शांति और प्यार से रहना चाहते हैं. कुछ ऐसा जो बीजेपी नहीं दे सकती.


Also Read: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, विपक्ष से सहयोग मांगेगी सरकार, चुनाव से पहले आखिरी बजट पर सबकी निगाह

परिवार कर रहा है इंतजार- प्रियंका: समापन समारोह में बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मेरा भाई कश्मीर आ रहा था, तो उसने मेरी मां और मुझे एक संदेश भेजा. उसने कहा कि उसे घर जाने का एक अनूठा एहसास है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्य उनका इंतजार कर रहे हैं. वे आते हैं और आंखों में आंसू लिए उन्हें गले लगाते हैं और उनका दर्द और भावनाएं उनके अपने दिल में प्रवेश कर रही हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola