Bharat Jodo Yatra: पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में राहुल गांधी ने टेका माथा

Updated:
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सुबह फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका. इस दौरान उन्होंने ने लाल रंग की पगड़ी पहनी थी.

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई. इससे पहले, कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुबह फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका. इस दौरान उन्होंने ने लाल रंग की पगड़ी पहनी थी. राहुल गांधी के साथ राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट, विधायक राणा गुरजीत, साधू सिंह धर्मसोत, बरिंदरमीत पाहड़ा, कुलबीर सिंह जीरा भी शामिल हुए.

विज्ञापन

रोजा शरीफ भी माथा टेकने जाएंगे राहुल गांधी

इसके साथ ही राहुल गांधी अब रोजा शरीफ माथा टेकने जाएंगे. इसके बाद सरहिंद अनाज मंडी में पहुंचेंगे. कार्यक्रम में देरी होने की वजह से अब साढ़े 6 की जगह 7.50 बजे सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी होगी. हरियाणा कांग्रेस के नेता पंजाब कांग्रेस के नेताओं को यात्रा का फ्लैग सौंपेंगे. जिसके बाद सुबह 8.20 बजे यात्रा शुरू हो जाएगी. 11.30 बजे मॉर्निंग ब्रेक के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे रैली दोबारा मंडी-गोबिंदगढ़ स्थित खालसा स्कूल के ग्राउंड से शुरू होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola