Bharat Bandh Updates: जीएसटी और तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंद, कई शहरों में सड़कें सूनी

Updated:
विज्ञापन

Bharat Bandh LIVE Updates: कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of All India Traders) ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया है. आज देशभर में सभी बाजार बंद रहेंगे. बंद के समर्थन में देशभर के 8 करोड़ से अधिक व्यापारीके शामिल हो रहे हैं. वहीं, ट्रांसपोर्टरों ने भी डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. भारत बंद से जुड़ी हर खबर के पल पल की जानकारी के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

ट्रकों का परिचालन बंद

जयपुर में अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (कैट) के भारत बंद के आह्वान पर ट्रकों का परिचालन बंद है.

डीजल-पेट्रोल को भी GST में शामिल किया जाए

जयपुर ट्रक एसोसिएशन के गोपाल सिंह राठौर का कहना है कि, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और GST में जोड़ी गई धाराएं ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिकों के लिए बहुत घातक हैं. मोदी जी ने वन नेशन वन टैक्स का नारा दिया था हमारी मांग है कि इसको भी GST में शामिल किया जाए.

क्यों किया गया है भारत बंद 

देश के खुदरा दुकानदार जीएसटी में बदलाव की मांग कर रहे हैं. तो वहीं, ट्रांसपोर्टर्स पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ई-वे बिल में आने वाली समस्या को लेकर नाराज चल रहे हैं.

बढ़ी कीमतो का विरोध

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए ऑटो रिक्शा चालकों के साथ रस्सी से ऑटो खींचा. शशि थरूर ने कहा, “जहां अमेरिका में लोग पेट्रोल पर 20% टैक्स दे रहे हैं, वहीं हम 260% टैक्स दे रहे हैं.”

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव साइकिल से गये सचिवालय

बढ़ती तेल की कीमतों के विरोध में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव साइकिल से गये सचिवालय.

शिवसेना स्कूटी में लगी दी आग

तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शिवसेना के नेता और कार्यकर्ताओं ने जम्मू में एक स्कूटी में आग लगा दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola