Bharat Bandh 2020: आखिर किसान क्यों कर रहे हैं भारत बंद, मोदी सरकार से क्या है उनकी मांग?

Bharat Bandh 2020, Farmers Protest Reason, Kisan Andolan News : मोदी सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ जबरदस्त विरोध हो रहा है. कृषि बिल के विरोध में जहां देश के तमाम किसान संगठनों और भाजपा के सहयोगी दलों ने भी इसका विरोध किया है वहीं विपक्ष ने इसे काला कानून बता कर लगातार प्रदर्शन कर रहा है.
Bharat Bandh 2020, Farmers Protest Reason, Kisan Andolan News : मोदी सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ जबरदस्त विरोध हो रहा है. किसानों का विरोध प्रदर्शन पिछले 12 दिनों से लगातार जारी है. वहीं, आज किसानों ने पूरे देश में भारत बंद बुलाया है. कृषि बिल के विरोध में जहां देश के तमाम किसान संगठनों और भाजपा के सहयोगी दलों ने भी इसका विरोध किया है वहीं विपक्ष ने इसे काला कानून बता कर लगातार प्रदर्शन कर रहा है. आइये समझते हैं कि इस किसान आंदोलन की असली वजह क्या है…?
नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों का सबसे बड़ा आरोप है कि इससे मंडी व्यवस्था समाप्त हो जायेगी और किसानों को फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि (MSP- Minimum Support Price) नहीं मिल पायेगी किसान संगठनों का आरोप है कि यह बिल किसानों के हित में नहीं है.
किसान संगठनों के यह भी आदेश है कि इस कानून से किसानों के खेतों और मंडियों में बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों का कब्जा हो जायेगा. जबकि सरकार का दावा है कि कृषि में लाए जा रहे बदलावों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी, उन्हें नए अवसर मिलेंगे. बिचौलिए खत्म होंगे. किसान मंडी से बाहर भी अपना सामान ले जाकर बेच करते हैं.
बता दें कि पीएम मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर किसानों से यह बार बार यह कह रहे हैं कि MSP और मंडी व्यवस्था (APMC-Agricultural produce market committee) पहले की तरह ही रहेगी. पर इसे लेकर किसान संगठन यह चाहते है कि सरकार इसका कानून बना दें. जिसे लेकर पिछले कई दिनों से सरकार और किसानों संगठनों के बीच बैठकों का दौर हुआ पर सभी विफल रहे. अब 9 दिसंबर को केन्द्र सरकरा ने फिर से किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




