'कांग्रेस पर भगवान राम का प्रकोप शुरू', मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद कांग्रेसी नेता ने कह दी बड़ी बात

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

**EDS: FILE IMAGE** New Delhi: In this Wednesday, Oct. 31, 2012 file photo, Milind Deora takes charge as then Minister of State (MoS) for Shipping, in New Delhi. Congress leader and former Union minister Milind Deora on Sunday said he had resigned from the primary membership of the party. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI01_14_2024_000011B) *** Local Caption ***

कांग्रेस में कुछ ऐसे लोगों का कब्जा हो गया है जो न तो सच सुनना चाहते हैं... न सनातन और राम की बात सुनना चाहते हैं...जानें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

विज्ञापन

कांग्रेस नेता मीरा कुमार को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है. इससे पहले सोनिया गांधी, पाटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी को भी निमंत्रण दिया गया था हालांकि वे इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे. इसकी जानकारी कांग्रेस की ओर से दी जा चुकी है. इस बीच खबर है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया सामने आई है.

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोगों का कब्जा हो गया है जो न तो सच सुनना चाहते हैं… न सनातन और राम की बात सुनना चाहते हैं…जो श्री राम और सच की बात, जमीनी हकीकत को बताने की कोशिश करेगा उसे कांग्रेस छोड़नी पड़ रही है…भगवान राम के मंदिर के निमंत्रण को जिस तरह ठुकराने का काम किया गया है, मुझे लगता है कि उनका प्रकोप शुरू हो चुका है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पार्टी के जो नेता राम मंदिर के ‘मुहूर्त’ पर सवाल उठा रहे थे और विश्लेषण कर रहे थे… उन्हें कम से कम यह तो पता होना चाहिए था कि ‘शास्त्रों’ के अनुसार ‘पंचक’ शुरू हो गया है और यह 18 जनवरी तक चलेगा. ‘पंचक’ के इन पांच दिनों के दौरान कोई भी अच्छा काम शुरू नहीं किया जाता है. और इस अवधि के दौरान यह यात्रा शुरू की जा रही है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह इस यात्रा और राहुल गांधी को अपना आशीर्वाद दें.

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी सोनिया गांधी

आपको बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्रीरामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख पिछले दिनों साफ कर दिया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे. इस खबर के सामने आने के बाद राजनीति तेज हो गई है और लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

undefined
Also Read: पीएम मोदी ने ‘हैडलाइन मैनेजमेंट’ के लिए मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा दिलवाया, कांग्रेस की आई पहली प्रतिक्रिया

राम मंदिर को किसी खास पार्टी यानी बीजेपी का समझना दुर्भाग्यपूर्ण

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का रिएक्शन आया था. उन्होंने कहा था कि इस फैसले से करोड़ों कांग्रेसियों का दिल टूटा है. आचार्य कृष्णम ने कहा है कि राम मंदिर और भगवान राम सबके हैं. राम मंदिर को किसी खास पार्टी यानी बीजेपी का समझना दुर्भाग्यपूर्ण है. राम मंदिर सभी का है इसको आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का मान लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी नहीं है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola