ePaper

Uber ड्राइवर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, अपने सवारी की कुछ इस तरह की मदद, यूजर बोले- थैंक यू

Updated at : 20 Aug 2022 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Uber ड्राइवर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, अपने सवारी की कुछ इस तरह की मदद, यूजर बोले- थैंक यू

यूजर हर्ष शर्मा ने अपने लिंक्डन पर दिल छूने वाली पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इनका नाम रवि है और इन्हें जब पता चला कि कार में बैठे यात्री को फ्लाइट के कारण निंद नहीं आई है, तब उसने उसकी मदद की.

विज्ञापन

तेज गति वाली जिंदगी में जब लोग अनजान से बात करने में हिचकते हैं, तब कोई सामने से आकर आपकी सहायता करें, तो यह एक सुखद अनुभव होता है. इन दिनों लिंक्डइन पर एक पोस्ट धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक उबर ड्राइवर एक अनजान युवक की परवाह करता है. इस सुखद अनुभव को हर्ष शर्मा नामक एक लिंक्डइन यूजर ने पोस्ट किरते हुए ड्राइवर की कहानी शेयर की है.

https://www.linkedin.com/posts/harsh-sharma-607bb8180_superheroinacab-india-people-activity-6965173355926700032-FpGx?utm_source=linkedin_share&utm_medium=android_app दिल छूने वाली पोस्ट शेयर की 

यूजर हर्ष शर्मा ने अपने लिंक्डन पर दिल छूने वाली पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इनका नाम रवि है और इन्हें जब पता चला कि कार में बैठे यात्री को फ्लाइट के कारण निंद नहीं आई है, तब उसने उसकी मदद की. उन्होंने लिखा, जिस व्यक्ति को आप इस तस्वीर में देख रहे हैं, वह मेरे रिश्तेदार, दोस्त या कोई परिचित नहीं हैं.

अनजान ने ऐसे रखा ख्याल

हर्ष ने आगे लिखा की रवि नाम के इस उबर ड्राइवर को जैसे ही पता चला कि मुझे अपनी उड़ान के कारण नींद नहीं आई है. तब उसने सीटों को व्यवस्थित किया ताकि मैं लेट सकूं. फिर उसने मुझसे पूछा सर नाश्ता खाओगे? मैनें कहा नहीं, जिसके बाद उसने मेरे लिए नास्ते का प्रबंध किया और हमने साथ में नास्ता किया. उन्होंने कहा कि रवि अन्य उबर ड्राइवर से अलग हैं, क्योकि भाषा की बाधा के कारण यह इयरफोन पर बात करते हैं.

Also Read: उबर इंडिया के चीफ ने कैब ड्राइवर बनकर सबको चौंकाया, सोशल मीडिया पर मिल रही ‘वाहवाही’ उबर ड्राइवर ने छोड़ी अमिट छाप

हर्ष ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 1 घंटे बाद उसने मुझे जगाया. हम बहुत भीड़-भाड़ वाले रेस्तरां में हैं, वह मेरे लिए एक टेबल की व्यवस्था करता है. रेस्तरां स्वयं सेवा था, लेकिन वह मेरे लिए मेनू लाता है और दक्षिण भारत की कुछ विशिष्टताओं का सुझाव देता है. उन्होंने आगे कहा, रवि ने जीवन भर के लिए मुझपर अपनी छाप छोड़ी है. मैं यहां बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और सोच रहा हूं कि इस तेज गति वाले जीवन में कहीं न कहीं हमने मानवता को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola