ePaper

BBC के ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड जारी, यहां पढ़ें अब तक क्या कुछ हुआ

Updated at : 15 Feb 2023 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
BBC के ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड जारी, यहां पढ़ें अब तक क्या कुछ हुआ

BBC Income Tax Survey: टैक्स चोरी की जांच के तहत बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में सर्वे किया जा रहा है. आयकर विभाग के अधिकारी रात भर जांच करते रहे. बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है.

विज्ञापन

BBC Income Tax Survey: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में 14-15 फरवरी की रात तक आयकर विभाग का सर्वे जारी रहा. टैक्स चोरी की जांच के तहत बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में सर्वे किया जा रहा है. आयकर विभाग के अधिकारी रात भर जांच करते रहे. उम्मीद जताई जा रही है कि आज भी आयकर विभाग की टीम दफ्तर में जांच जारी रख सकती है.

अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, इस मामले पर अमेरिका की तरफ से भी प्रतक्रिया सामने आई है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने मुंबई और दिल्ली में बीबीसी कार्यालयों पर आयकर सर्वे के बारे में एक सार्वजनिक बयान दिया है. अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मीडिया को बताया कि उन्हें दिल्ली में बीबीसी कार्यालय में आयकर विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण अभियान की जानकारी है, लेकिन वह अपना निर्णय देने की स्थिति में नहीं है. वहीं, बीबीसी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं. हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं. सर्वे का काम अभी भी जारी है. ऑफिस में काम भी शुरू हो गया है.

बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप

आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित टैक्स में गड़बड़ी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक सर्वे ऑपरेशन चलाया. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर टीम के पहुंचने के साथ ही सुबह 11 बजे अचानक से यह कार्रवाई शुरू हुई. उन्होंने कहा कि बीबीसी के कर्मचारियों को परिसर के अंदर एक विशेष स्थान पर अपने फोन रखने के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा कि विभाग, लंदन मुख्यालय वाले सार्वजनिक प्रसारक और उसकी भारतीय शाखा के कारोबारी संचालन से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है. सूत्रों ने संकेत दिया कि जांच बीबीसी सहायक कंपनियों के इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी से जुड़ा है.

सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने से बचें कर्मचारी: बीबीसी

एनडीटीवी को बीबीसी के एक पत्रकार ने बताया कि कर्मचारियों को लॉग इन करने के लिए कहने के बाद अधिकारियों ने डेस्कटॉप पर जानकारी खोजने के लिए टैक्स कीवर्ड का इस्तेमाल किया. बीबीसी ने अपने सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा है. बताया जा रहा है कि तलाशी शुरू होने के करीब छह घंटे बाद कर्मचारियों को उनके लैपटॉप स्कैन करने के बाद ही जाने दिया गया. कर्मचारियों के दस्तावेज भी जब्त किये गए.

सर्वे की वैश्विक मीडिया संस्थाओं ने की आलोचना

इन सबके बीच, वैश्विक मीडिया संस्थाओं और मानवाधिकार संगठनों ने मंगलवार को नयी दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों पर भारत सरकार के आयकर विभाग के सर्वे की निंदा करते हुए कहा है कि डराने की नीयत से यह कार्रवाई की गई है और यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का खुला अपमान है. वहीं, बीबीसी ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है और आशा करता है कि हालात जल्द से जल्द सामान्य हो जाएंगे.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola