Bangladesh Electricity Supply: 7 नवंबर के बाद क्या अंधेरे में डूब जाएगा बांग्लादेश? अदाणी ने दी चेतावनी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Nov 2024 7:47 AM

विज्ञापन

Bangladesh Power Crisis/ adani power

Bangladesh Electricity Crisis: अदाणी समूह ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को टेंशन दे दी है. वर्तमान अंतरिम सरकार से विद्युत आपूर्ति का भुगतान करने को कहा गया है. जानें भारत के किस राज्य से जाती है बिजली

विज्ञापन

Bangladesh Electricity Supply: बांग्लादेश क्या अंधेरे में डूब जाएगा? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि यहां बिजली की बड़ी संकट का खतरा मंडराता नजर आ रहा है. अदाणी पावर ने बकाया राशि का भुगतान करने को कहा है. यदि राशि का भुगतान नहीं किया गया तो बिजली आपूर्ति में कटौती के बाद अब बिजली आपूर्ति बंद करने की बात कंपनी ने कही है. कंपनी की ओर से बांग्लादेश की सरकार को 7 नवंबर तक का डेडलाइन दिया गया है. बांग्लादेश को करीब 850 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7,200 करोड़ रुपये कंपनी को पे करना है.

इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर प्रकाशित किया गया है. खबर में बताया गया है कि अदाणी ने बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड को बकाया राशि चुकाने और भुगतान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 170 मिलियन डॉलर (करीब 1,500 करोड़ रुपये) का लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) प्रदान करने को कहा था जिसके लिए 31 अक्टूबर की समय सीमा तय थी. हालांकि बीपीडीबी ने कृषि बैंक के माध्यम से बकाया राशि के लिए एलसी जारी करने की मांग की थी, हालांकि यह बिजली खरीद समझौते की शर्तों के अनुसार नहीं था.

Read Also : Bangladesh Electricity Supply: हमारा झारखंड कर रहा है बांग्लादेश को रौशन

सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित की गई है कि डॉलर की कमी से बांग्लादेश जूझ रहा है. इसलिए उसे दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है.

झारखंड से जाती है बांग्लादेश को बिजली

झारखंड से बांग्लादेश को बिजली सप्लाई की जाती है. अदाणी पावर के 1,600 मेगावाट गोड्डा संयंत्र का बिजली वितरण कंपनी बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी, BPDB) के साथ 100 प्रतिशत आपूर्ति अनुबंध है. इसके औसत मासिक बिल की बात करें तो ये 90 से 100 मिलियन डॉलर होता है. कंपनी ने संयंत्र से 1,496 मेगावाट (MW) की आपूर्ति के लिए समझौता कुछ वर्षों पहले किया है. यह समझौता अपदस्थ शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान नवंबर 2017 में बीपीडीबी के साथ किया गया जो 25 साल का है. यह बांग्लादेश की अधिकतम बिजली मांग का लगभग 10 प्रतिशत है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola