Ayodhya Diwali 2024: कुछ इस तरह जगमगाई अयोध्या, बने दो नए ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’, देखें फोटो और वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Oct 2024 8:03 AM

विज्ञापन

Ayodhya Diwali 2024: दीपोत्सव पर अयोध्या ने 2 नए ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बने. आरती से पहले मुख्यमंत्री ने सरयू की पूजा-अर्चना की जिसकी तस्वीर सामने आई है. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे. देखें अयोध्या में मनी दिवाली की खास तस्वीरें

विज्ञापन

दिवाली का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है. इससे एक दिन पहले बुधवार को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 8वें दीपोत्सव के अवसर पर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने जिसकी मनमोहक तस्वीर सामने आई है. एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा आरती करने और सबसे अधिक दीये जलाने के 2 ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनें.

Ayodhya: devotees light diyas (earthen lamps) at the ram ki paidi during deepotsav 2024 on the eve of the diwali festival

पवित्र शहर में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी सहित 55 घाटों पर 2 रिकॉर्ड बनाए गए. यहां 25 लाख से अधिक मिट्टी के दीये एक साथ जलाए गए और 1,121 ‘वेदाचार्य’ (धार्मिक ग्रंथों के शिक्षक) ने एक साथ ‘आरती’ की. दीयों की गिनती की बात करें तो इसे ड्रोन के जरिए किया गया.

Ayodhya: devotees light diyas (earthen lamps) at the ram ki paidi during deepotsav 2024 on the eve of the diwali festival, in ayodhya

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के निर्णायक प्रवीण पटेल ने नए रिकॉर्ड की घोषणा की. वे ‘गिनीज कंसल्टेंट’ निश्चल भरोट के साथ यहां पहुंचे थे. पटेल ने कहा कि यूपी पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन और सरयू आरती समिति के द्वारा सबसे अधिक 1,121 लोगों द्वारा आरती किया गया. सभी को बधाई हो.

Ayodhya: devotees light diyas (earthen lamps) at the ram ki paidi during deepotsav 2024 on the eve of the diwali festival, in ayodhya

दूसरे रिकॉर्ड के बारे में गिनीज जूरी ने कहा कि टोटल 25,12,585 दीये जलाकर यूपी पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, सबसे अधिक दीयों के एक साथ प्रज्वलन के लिए नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है.

Read Also: Ayodhya Deepotsav: अयोध्या ने रचा इतिहास, 25 लाख से अधिक दीये जलाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद इस पहले दीपोत्सव पर इस बार यूपी सरकार ने अनूठी पहल की. पहली बार 1,121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू नदी की आरती की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Ayodhya: artists perform during a laser show at the ram ki paidi near the saryu river during deepotsav 2024 on the eve of the diwali festival, in ayodhya

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम सरयू माता (नदी) की आरती की. इस मौके पर 1,121 वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में आरती करते नजर आए.

Ayodhya: artists perform during a laser show at the ram ki paidi near the saryu river during deepotsav 2024 on the eve of the diwali festival, in ayodhya

2017 में अयोध्या में 1.71 लाख, 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख व 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख, 2023में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गये थे और रिकॉर्ड बना था.

Ayodhya: fireworks illuminate the sky above the saryu bridge during deepotsav 2024 celebration near the saryu river on the eve of the diwali festival, in ayodhya

इस बार 25.12 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए. प्रदेश की योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई.

Uttar pradesh chief minister yogi adityanath performs ‘aarti’ on the banks of the saryu river during deepotsav 2024 celebration on the eve of the diwali festival, in ayodhya
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola