Assembly Election 2024: चार राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Mar 2024 5:19 PM
Assembly Election 2024 | Prabhat Khabar
Assembly Election 2024:देश के चार राज्य सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जानिए कब होंगे सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चुनाव.
Assembly Election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का भी ऐलान हो गया है. देश के चार राज्य सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सिक्किम में 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा और 19 अप्रैल को वहां चुनाव होगा. वहीं, ओडिशा में 13 मई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. जबकि 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. अरुणाचल प्रदेश में 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं, आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान की तारीख रखी गई है.
सिक्किम
सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटें हैं. प्रदेश में प्रेम सिंह तमांग की सरकार है. साल 2019 को हुए विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 15 सीटें मिली थी. सिक्किम में 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा और 19 अप्रैल को वहां चुनाव होगा.
अरुणाचल प्रदेश
पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं. साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने वहीं से जीत दर्ज की थी. बीजेपी को साल 2019 में हुए चुनाव में 41 सीटें मिली थी. वहीं, जेडीयू को 7 सीटें, एनपीईपी को 5 सीटें, कांग्रेस को 4 सीटें जबकि निर्दलीय को 2 सीटें मिली थी. अरुणाचल प्रदेश में 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.
ओडिशा
ओडिशा में विधानसभी की 147 सीटें हैं. प्रदेश में बीजू जनता दल की सरकार है. साल 2019 के विधानसभी चुनाव में बिजू जनती दल ने 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी. यहीं बीजेपी को 23 सीटें मिली थी जबकि कांग्रेस को 9 सीटें मिली थी. ओडिशा में बीजेडी की सरकार है और नवीन पटनायक वहां के सीएम हैं. ओडिशा में 13 मई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. जबकि 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं. प्रदेश में साल 2019 को हुए विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 151 सीटें सीटें जीती थीं. जबकि, टीडीपी को 23, जेएनपी को 1 को सीट मिली थी. आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान होगा.
Also Read: Lok Sabha Election 2024: घर से भी मतदाता कर सकते हैं मतदान, बस भरना होगा यह फॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










