Assam: सुरक्षा बलों और उल्फा उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, इम्फाल में असम राइफल्स ने किया बड़ी साजिश विफल

Updated:
विज्ञापन
Assam: सुरक्षा बलों और उल्फा उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, इम्फाल में असम राइफल्स ने किया बड़ी साजिश विफल

Assam: असम के तिनसुकिया में सुरक्षाबलों और उल्फा-आई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आम नागरिक घायल हो गया है. वहीं इम्फाल में असम रायफल्स ने विद्रोही संगठनों की बड़ी साजिश को विफल करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है.

विज्ञापन

Assam: असम के तिनसुकिया में सुरक्षाबलों और उल्फा-आई उग्रवादियों के बीच आज यानी बुधवार को मुठभेड़ हो गयी. दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उग्रवादियों की ओर से की गई फायरिंग में एक शख्स घायल हो गया है. वहीं, मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को घेर लिया है.

असम राइफल्स ने किया बड़ी साजिश विफल: इससे पहले असम राइफल्स ने मणिपुर के इंफाल में विद्रोही संगठनों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया. मामला बीते दिन मंगलवार का है. असम राइफल्स ने इंफाल घाटी में प्रतिबंधित विद्रोही समूह आरपीएफ/पीएलए के 2 विद्रोहियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनके पास से 5 ग्रेनेड, 3 पिस्तौल, 3 आईईडी और 3 डेटोनेटर को भी जब्त किया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola