हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को कोर्ट में देख लेने की धमकी दी, अदाणी वाले ट्वीट पर बवाल

Updated:
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर री-टवीट करते हुए लिखा, यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों की कमाई को कहां छुपाया है.

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गौतम अदाणी मामले में ट्वीट करना भारी पड़ गया. उन्हें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोर्ट में मिलने की धमकी दी है. दरअसल राहुल गांधी ने अदाणी को लेकर ट्वीट किया और नरेंद्र मोदी सरकार से पूछा- अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये की बेनामी रकम किसकी है?

हिमंत बिस्वा ने री-ट्वीट कर राहुल गांधी पर किया पलटवार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर री-टवीट करते हुए लिखा, यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों की कमाई को कहां छुपाया है. और आपने कैसे कई बार ओतावियो क्वात्रोची को भारतीय कानून के शिकंजे से बचने दिया. अब हम कोर्ट में ही मिलेंगे.

राहुल गांधी ने अदाणी पर क्या किया ट्वीट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि सच्चाई छिपाई जा रही है, इसलिए रोजाना ध्यान भटकाया जा रहा है. उन्होंने ट्वीट किया, सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं! सवाल वही है – अदाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये की बेनामी रकम किसकी है?

Also Read: देश का लोकतंत्र नहीं.. खतरे में है वंशवाद, कौशांबी में गरजे अमित शाह, राहुल गांधी और SP पर साधा निशाना

राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए उठाया जा रहा है अदाणी मुद्दा: रीजीजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (गांधी) राजनीतिक रूप से विफल हो गए हैं और दावा किया कि उनके राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए अदाणी मुद्दा जानबूझकर उठाया जा रहा है. रीजीजू ने कांग्रेस पर न्यायपालिका को कमजोर करने का भी आरोप लगाया और कहा कि यदि विपक्षी दल न्यायपालिका पर हमला करके संविधान की धज्जियां उड़ाने की कोशिश करता है, तो हम चुप नहीं बैठेंगे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola