Army Truck Accident: उत्तरी सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Dec 2022 7:44 AM
सेना के अनुसार, चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया है. रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को शनिवार को हवाई और सड़क मार्ग से उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा.
उत्तरी सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को सेना का एक ट्रक तीखी मोड़ पर मुड़ते समय खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) समेत 16 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. यह जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी है.
घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया
सेना के अनुसार, चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया है. रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को शनिवार को हवाई और सड़क मार्ग से उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा. सेना ने कहा कि उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 16 सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीरों पर शनिवार को बागडोगरा हवाई अड्डे पर पुष्पचक्र अर्पित किये जाएंगे.
अधिकारियों ने हादसे के बारे में बताया
सेना के अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी दी, बताया, सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय सेना के 16 बहादुर कर्मियों की जान चली गई. सेना के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुआ ट्रक सुबह के समय चत्तेन से थांगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल था. बताया गया, रास्ते में जेमा में वाहन एक तीव्र मोड़ पर एक खड़ी ढलान से फिसल गया. तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है. हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया.
Also Read: Tawang Clash: चीन सीमा पर ढांचागत विकास में तेजी ला रहा BRO, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों की मौत पर दुख जताया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी का हवाला देते हुए ट्वीट किया, सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे बहादुर सैन्यकर्मियों की मौत से दुखी हूं. शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताते हुए कहा कि वह सैनिकों की मृत्यु से बहुत दुखी हैं. राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए अत्यंत कृतज्ञ है. शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों में ये हैं शामिल
सेना ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों में 285 मेडिकल रेजिमेंट के नायब सूबेदार चंदन कुमार मिश्रा और नायब सूबेदार ओंकार सिंह, 26 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के एल/हवलदार गोपीनाथ माकुर, सिपाही सुखा राम, हवलदार चरण सिंह और नायक रविंदर सिंह थापा शामिल हैं. 221 फील्ड रेजीमेंट के नायक वैशाख एस और नायक प्रमोद सिंह शामिल हैं, जबकि 25 ग्रेनेडियर्स के चार सैनिकों- एल/नायक भूपेंद्र सिंह, नायक श्याम सिंह यादव, नायक लोकेश कुमार और ग्रेनेडियर विकास कुमार ने भी इस दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी. सेना ने कहा कि 8 राजस्थान राइफल्स से सूबेदार गुमान सिंह और एल/हवलदार अरविंद सिंह, 113 इंजीनियर रेजिमेंट के एल/नायक सोमबीर सिंह और 1871 फील्ड रेजिमेंट के एल/नायक मनोज कुमार भी दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैनिकों में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










